Time:
Login Register

Basti: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से शिक्षामित्र घायल, सिर में आए गंभीर चोट

By tvlnews June 21, 2026
Basti: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से शिक्षामित्र घायल, सिर में आए गंभीर चोट

कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियाव-लखरहिया संपर्क मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में एक शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आरके ईंट-भट्ठा के निकट उस समय हुआ जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार परसांव (लखरहिया) निवासी शिक्षामित्र रंगीलाल गैस सिलेंडर लेकर लालगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरके भट्ठा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रंगीलाल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।


घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनके सिर में गंभीर चोट होने पर सात टांके लगाए और प्राथमिक उपचार किया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।


बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Powered by Froala Editor

You May Also Like