बस्ती: बारात दरवाजे पर पहुंची, बाराती पानी पी ही रहे थे कि पहुंच गई पुलिस, थम गई शादी की खुशियाँ!
उमरिया गांव, थाना कलवारी, जनपद बस्ती (उत्तर प्रदेश): एक विवाह समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारात दरवाजे पर पहुँच चुकी थी और बाराती पानी पी रहे थे। इसी बीच पुलिस ने अचानक दस्तक दी और शादी को ब…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बस्ती: बारात दरवाजे पर पहुंची, बाराती पानी पी ही रहे थे कि पहुंच गई पुलिस, थम गई शादी की खुशियाँ! — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
उमरिया गांव, थाना कलवारी, जनपद बस्ती (उत्तर प्रदेश): एक विवाह समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारात दरवाजे पर पहुँच चुकी थी और बाराती पानी पी रहे थे। इसी बीच पुलिस ने अचानक दस्तक दी और शादी को बीच में ही रुकवा दिया।
पुलिस ने रोकी शादी, पहले से विवाहित था दूल्हा
जानकारी के अनुसार, दूल्हा पहले से शादीशुदा है और उसका आठ साल का बेटा भी है। यह पूरी जानकारी दुल्हन पक्ष को नहीं थी। दूल्हे की पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शादी को रोक दिया।
दुल्हन पक्ष पर पुलिसिया कार्रवाई से हड़कंप
पुलिस की एकतरफा कार्रवाई पर दुल्हन की बहन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पैसे लेकर उनके परिवार वालों को जबरन उठाकर थाने ले गई। इस दौरान गांव के प्रधान, कोटेदार और अन्य स्थानीय लोग, जो दुल्हन पक्ष के समर्थन में थे, उन्हें भी पुलिस थाने उठा लाई।
बिना भनक दूल्हे की दूसरी शादी
दुल्हन के परिवार को दूल्हे की पहली शादी की कोई जानकारी नहीं थी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से परिवार में मातम का माहौल बन गया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।