मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti: राम जानकी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल; एक गोरखपुर रेफर

कुदरहा (बस्ती): कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राम जानकी मार्ग पर छरदही गांव के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ती…

Basti: राम जानकी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल; एक गोरखपुर रेफर
Basti: राम जानकी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल; एक गोरखपुर रेफर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा (बस्ती): कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राम जानकी मार्ग पर छरदही गांव के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के भंगुरा गांव निवासी जितेंद्र (पुत्र चिंतामणि) और बलवंत (पुत्र रामचंद्र) किसी कार्य से कुदरहा बाजार स्थित बैंक गए थे। बैंक से लौटते समय छरदही गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। 


दूसरी बाइक शंकरपुर गांव निवासी गोविंद (24 वर्ष), पुत्र राम हरख, चला रहा था, जो गायघाट की ओर से अपने घर लौट रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद गोविंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पहले जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, जितेंद्र और बलवंत का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में जारी है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।