मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कॉमेडी हो या ड्रामा, अक्षय कुमार हर रोल में हैं फिट

अक्षय कुमार: हर शैली के मास्टर! एक ही साल में दिखाया कॉमेडी, कोर्टरूम और देशभक्ति फिल्मों का दमबॉलीवुड में जहां नए प्रयोग हो रहे हैं, वहीं अक्षय कुमार जैसे अभिनेता हैं जो लगातार नए अंदाज़ में दर्शकों…

कॉमेडी हो या ड्रामा, अक्षय कुमार हर रोल में हैं फिट
कॉमेडी हो या ड्रामा, अक्षय कुमार हर रोल में हैं फिट | फ़ोटो: TVL News

अक्षय कुमार: हर शैली के मास्टर! एक ही साल में दिखाया कॉमेडी, कोर्टरूम और देशभक्ति फिल्मों का दम


बॉलीवुड में जहां नए प्रयोग हो रहे हैं, वहीं अक्षय कुमार जैसे अभिनेता हैं जो लगातार नए अंदाज़ में दर्शकों को चौंका रहे हैं। इस साल अक्षय ने तीन बिलकुल अलग-अलग तरह की फिल्में की हैं देशभक्ति, कोर्टरूम ड्रामा और कॉमेडी।


साल की शुरुआत हुई 'स्काई फोर्स' से, जो एक देशभक्ति और एक्शन से भरी फिल्म थी। इसके बाद अक्षय ने 'केसरी चैप्टर 2' में गंभीर वकील सी. शंकरण नायर का रोल निभाया, जिसमें जलियांवाला बाग की अनसुनी कहानी दिखाई गई।


अब अक्षय लौटे हैं हंसी के रंग लेकर, 'हाउसफुल 5' के साथ जो 6 जून को रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी फिल्म में पहले से ज्यादा मस्ती और गड़बड़ी देखने को मिलेगी।


इसके बाद अक्षय फिर नजर आएंगे 'जॉली एलएलबी 3' में, जिसमें वो अरशद वारसी के साथ एक कोर्टरूम कॉमेडी में टक्कर लेते दिखेंगे। ये फिल्म भी इसी साल आने वाली है।


लोग भले ही कहें कि अक्षय हर साल कई फिल्में करते हैं, लेकिन सच ये है कि वो हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। वो हर किरदार में अलग अंदाज़ लाते हैं और यही बात उन्हें एक खास अभिनेता बनाती है।


अक्षय कुमार ने साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एक्शन ही नहीं, हर तरह की फिल्में कर सकते हैं। यही वजह है कि दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 3 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।