मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बेगूसराय में बैंक में दिनदहाड़े डकैती: पीएनबी में घुसे हथियारबंद बदमाश, 12 लाख लूट कर फरार, CCTV में क़ैद हुई पूरी वारदात

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेगुसराय के तेघड़ा में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। तेघड़ा में पंजाब…

बेगूसराय में बैंक में दिनदहाड़े डकैती: पीएनबी में घुसे हथियारबंद बदमाश, 12 लाख लूट कर फरार, CCTV में क़ैद हुई पूरी वारदात
बेगूसराय में बैंक में दिनदहाड़े डकैती: पीएनबी में घुसे हथियारबंद बदमाश, 12 लाख लूट कर फरार, CCTV में क़ैद हुई पूरी वारदात | फ़ोटो: TVL News

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेगुसराय के तेघड़ा में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। तेघड़ा में पंजाब नेशनल बैंक में 12 लाख से ज्यादा की डकैती हुई है।  गन प्वाइंट पर डकैती की इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार भी हो गये। अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।



 घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के NH-28 के पास पीएनबी में हुई| CCTV में क़ैद हुई पूरी वारदात| सीसीटीवी फुटेज में 5 बदमाश सिर पर हेलमेट लगाए, हाथों में पिस्टल लिए बैंक में दिखाई दे रहे हैं। अपराधियों ने बैंक स्टाफ और ग्राहकों को पिस्टल की नोंक पर जमीन पर बैठा रखा है। काउंटर कूदकर इधर-उधर जाते वो दिखाई देते हैं। बड़े आराम से डकैती की वारदात को अंजाम देते हैं।



खबर के मुताबिक जिले के तेघड़ा एनएच 28 पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार की दोपहर  पांच अपराधी हेलमेट और मास्क लगाए बैंक के अंदर घुसे।  बैंक के अंदर आने के बाद अपराधियों ने बैंक कैशियर शिशिर कुमार झा सहित सभी स्टाफ को कब्जे में लेकर 12 लाख से ज्यादा की राशि लूट ली। अपराधियो ने महज  10 मिनट के अंदर लूट की वारदात को अंजाम दिया चलते बने। सभी अपराधी हथियार से लैस थे । दो मोटरसाइकिल से पांच  अपराधी बछवारा की तरफ से आए और बैंक लूटने के बाद तेघरा एन एक 28 चौक की तरफ भाग निकले ।



लूट की घटना की सूचना के बाद तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश सहित कई पुलिस अधिकारी CCTV के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटे हुए हैं। 



बैंक मैनेजर ने बताया कि तीन अपराधियों ने उनको गन पॉइंट पर ले रखा था। तेघड़ा के डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि 12 लाख से अधिक की रकम की लूट हुई है। दो बाइक से 5 लुटेरे बैंक पहुंचे थे। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।