बेंगलुरू: कांग्रेस नेता राहुल ने कर्नाटक सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। बेंगलुरू में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, देश के सामने, कर्नाटक के सामने सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। हिंदुस्तान की आर्थिक तबाही से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है और हमारी स्ट्रेंथ 'अर्थव्यवस्था' का कमजोर होना हिंदुस्तान के सामने सबसे बड़ा मुद्दा है| नोटबंदी, गलत जीएसटी, किसान बिलों के कारण इस देश को नुकसान हुआ है। आज देश की हालत यह है कि भाजपा सरकार चाहे भी तो देश को रोजगार नहीं दे सकती है, क्योंकि जो शक्ति देश को रोजगार देती है उनको भाजपा ने तबाह कर दिया है|
राहुल गांधी ने कहा कि,'आज का हिंदुस्तान ??पने युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता और इससे देश को जबरदस्त नुकसान हो गया है और इससे भी ज्यादा होने वाला है। अब यह जो मुद्दे हैं, इन पर भाजपा बात नहीं कर सकती है, क्योंकि उनका रिकॉर्ड क्लियर है| कर्नाटक का कोई भी नेता, भाजपा का नेता, हिंदुस्तान का कोई भी भाजपा का नेता आज मंच पर रोजगार, इकोनॉमी और भ्रष्टाचार की बात नहीं कर सकता है। भाजपा का लक्ष्य है कि गरीबों का हक उनसे छीनकर दो तीन सबसे उद्योगपतियों के हवाले करने का है|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,''हमारी जिम्मेदारी जरूरी मुद्दों को उठाने की है; रोजगार की बात करने की है; अर्थव्यवस्था को ठीक करने की है। हमारी जिम्मेदारी देश के अलग अलग लोगों, धर्मों, जाति को एक साथ लाने की है। ये सब कांग्रेस करती है, वो तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं| भाजपा का काम तोड़ने का है, नफरत फैलाने का है और हमारा काम जोड़ने का है, सभी को साथ लाने का है। ये हमें कर्नाटक में करके दिखाना है|
राहुल गांधी ने कहा कि,''मैं आपको बधाई देना चाहता हूं कि देश में सबसे ज्यादा 60 लाख मेंबर कर्नाटक में हैं। 60 लाख कोई छोटी संख्या नहीं है और इसमें ज्यादातर मेंबर युवा हैं, जो नई सोच के साथ कांग्रेस पार्टी में आए हैं| इस चुनाव में हमें दो चीजों पर फोकस करना है - युवा और महिला। हम युवाओं और महिलाओं को आगे ला सकते हैं, चाहे वो टिकट डिसीजन में हो या संगठन में हो। हमें अपनी पूरी शक्ति के साथ इन्हें आगे लाना है|
कर्नाटक को हमें एक नई कांग्रेस पार्टी दिखानी है जो मुद्दों के लिए लड़े, लोगों को एक साथ लाने का काम करे और भाजपा के झूठ को जनता के सामने स्पष्टता के साथ रखे| हमारी जब सरकार थी तो हमने कर्नाटक और दिल्ली में बहुत अच्छे काम किए थे। हमारी सरकार का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और बहुत अच्छा परफॉर्मेंस रहा था तो उसे भी हमें दोहराना पड़ेगा कि हमने क्या किया था और आने वाले समय में भी हम क्या करने जा रहे हैं|
कांग्रेस को 150 सीटें जीतने का दिया मंत्र
राहुल गांधी ने कहा कि,''आपके लिए मेरा संदेश यही है कि 150 सीटों से कम एक भी सीट नहीं लानी है। मैं यही कहना चाहता हूं कि आप सभी को एक साथ लड़ना पड़ेगा, अपनी जिम्मेदारी गहराई से पूरी करनी पड़ेगी। आप सभी को एक साथ मिलकर 150 सीट कांग्रेस पार्टी को जितवानी है|
राहुल गांधी ने कहा कि,''''कर्नाटक में हमारा टारगेट 150 सीटें हैं, एक सीट कम नहीं। उम्मीदवारों को तय करने में कड़ी मेहनत और योग्यता ही एकमात्र कारक होगी। हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता को लोगों के मुद्दों के लिए लड़ने और उनका विश्वास अर्जित करने में अथक प्रतिबद्धता प्रदर्शित करनी चाहिए।
कर्नाटक चुनाव के लिए 3 सिद्धांत: 1. हमें 150 से अधिक सीटों के लिए चुनाव लड़ना है 2. हमें अपना निर्णय योग्यता के आधार पर लेना है 3. जिन्होंने काम किया है हमें उन लोगों को सम्मान देना है
BJP’s Karnataka Model of Corruption- Pay 40% Commission or face Omission : राहुल गांधी
राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी ने कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और राज्य के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।