मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ED किसी BJP नेता के मामले की जांच नहीं कर रही सिर्फ कांग्रेस के लोगों को परेशान कर रही: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु: नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बुधवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ की| शुक्रवार फिर से पूछताछ होगी| अब तक राहुल गांधी से 30 घंटे की पूछताछ हो चुकी है| दिल्ली पुलिस…

ED किसी BJP नेता के मामले की जांच नहीं कर रही सिर्फ कांग्रेस के लोगों को परेशान कर रही: डीके शिवकुमार
ED किसी BJP नेता के मामले की जांच नहीं कर रही सिर्फ कांग्रेस के लोगों को परेशान कर रही: डीके शिवकुमार | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरु: नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बुधवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ की| शुक्रवार फिर से पूछताछ होगी| अब तक राहुल गांधी से 30 घंटे की पूछताछ हो चुकी है| दिल्ली पुलिस के कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में घुस कर आतंक मचाने और राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस आज गुरुवार को देश भर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है|




बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में ED द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ करने के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। भाजपा के खिलाफ ज्ञापन और शिकायत पत्र देने के लिए पार्टी ने कार्यालय से राजभवन तक मार्च निकाला।



कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार, CLP नेता सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के दौरान  हिरासत में लिया गया।



नेशनल हेराल्ड मामले में ED द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ करने को लेकर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा,' ये प्रदर्शन हमारा अधिकार है, हम न्याय के लिए लड़ेंगे। ED किसी BJP नेता के मामले की जांच नहीं कर रही सिर्फ कांग्रेस के लोगों को परेशान कर रही है| 




 दिल्ली पुलिस द्वारा बिना कानूनी प्रक्रिया के पालन किए कांग्रेस मुख्यालय में जबरन घुसने के खिलाफ बुधवार को थाना तुगलक रोड में कांग्रेस ने  शिकायत दर्ज कराई थी।  दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में घुसने को लेकर कांग्रेस की तरफ से वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जतायी गयी और आरोप लगाया गया कि पुलिस ने पार्टी मुख्य़ालय में घुसकर नेताओं के साथ बदसलूकी की है| घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी|



कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने कहा था,'दिल्ली पुलिस द्वारा बिना कानूनी प्रक्रिया के पालन किए, कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं व नेताओं साथ की गई बर्बरता निंदनीय है, इसके खिलाफ थाना तुगलक रोड में शिकायत दर्ज कराई है। अविनाश पांडे ने दिल्ली पुलिस से कहा,''इस प्रकार की तानाशाही के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की उम्मीद करती है।


https://www.thevirallines.net/delhi-news-congress-filed-complaint-against-delhi-police-s-forcible-entry-into-aicc-headquarters-and-barbaric-action-taken-against-party-workers-and-leaders 


इससे पहले , बुधवार को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि पुलिस के इस व्यवहार और जनता के हक में उठने वाली राहुल गांधी की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को सभी राजभवनों का घेराव करेगी| गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता राजभवनों का घेराव करेंगे। जो राजभवन हैं, वो मोदी सरकार का प्रतिबिंब हैं। ई.डी. की द्वेषपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ 17 जून को जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे|


https://www.thevirallines.net/india-news-ashok-gehlot-furious-at-delhi-polices-entry-into-congress-headquarters-police-terror-is-condemnable 


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा और मोदी सरकार की पिट्ठू दिल्ली पुलिस द्वारा गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दी गई।  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यालय में दरवाजे तोड़कर घुसना और नेताओं व कार्यकर्ताओं को पीटना, ये दर्शाता है कि अब हमारे देश में प्रजातंत्र की हत्या हो चुकी है| संविधान को बुलडोजर के नीचे रौंद दिया गया है, केवल अत्याचार का शासन बचा है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।