मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेतरु हत्याकांड की जांच करेगी एनआईए

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घोषणा की कि कर्नाटक सरकार भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेतरु हत्याकांड का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपेगी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा,'…

भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेतरु हत्याकांड की जांच करेगी एनआईए
भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेतरु हत्याकांड की जांच करेगी एनआईए | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरु:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घोषणा की कि कर्नाटक सरकार भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेतरु हत्याकांड का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपेगी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा,''कर्नाटक सरकार ने प्रवीण (भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू) हत्याकांड मामले को NIA को सौंपने का फैसला किया है|



मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कल यानी गुरुवार रात को BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू के परिवार से मुलाकात की थी|परिवार से मुलाकात करने के बाद बोम्मई ने कहा था,'कर्नाटक सरकार की ओर से 25 लाख रुपए का मुआवजा प्रदान किया गया और हमने हमारी पार्टी की ओर से भी 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया है|



गौरतलब है कि मंगलवार रात को दक्षिण कन्नड़ जिले में जिला भाजपा युवा मोर्चा समिति के सदस्य प्रवीण नेत्तारू (32) की बेल्लारे में उनकी दुकान के सामने मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी| भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता पुत्तूर के पास बेल्लारे में ब्रॉयलर की दुकान चलाते थे| भाजपा युवा मोर्चा के नेता की हत्या के बाद बुधवार को दक्षिण कन्नड़ जिले में कई स्थानों पर तनाव उत्पन्न हो गया था| कई जगहों पर पथराव और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की खबरें आई थीं|



वही , गुरुवार को कर्नाटक के एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा था,'बुधवार  शाम एक मारपीट का मामला सामने आया है जिसमें फाजिल नाम के एक शख्स की मौत हो गई है। अनके अंतिम संस्कार की विधि संपन्न हो चुकी है। स्थिति शांतिपूर्ण है। हमारे अधिकारी जांच में जुटे हैं। हमारे पास CCTV ??ुटेज है। हमें सभी फुटेज की जांच करनी होगी|



आलोक कुमार ने कहा था,'एक वाहन का इस्तेमाल अपराध के लिए किया गया है। वह वाहन हमें कुछ लीड दे सकता है। हमें यकीन है कि हम बहुत जल्द इस मामले को सुलझा लेंगे। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं|



CM बसवराज बोम्मई ने कहा था,हमारे लिए सभी घटनाएं समान हैं और लोगों का जीवन हमारे लिए कीमती है। हम तीनों (हत्या) मामलों में कड़ी कार्रवाई करेंगे। जब भी आवश्यक होगा हम कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करेंगे। यह यूपी मॉडल या कर्नाटक मॉडल हो सकता है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।