मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किच्चा सुदीप का बयान सही है: अजय देवगन-किच्चा सुदीप की हिंदी राष्ट्रीय भाषा की बहस पर बोले कर्नाटक के CM बोम्मई

बेंगलुरु: बॉलीवुड अभिनेताअजय देवगन और कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के बीच ट्विटर पर राष्ट्रभाषा को लेकर उठे विवाद के एक दिन बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई भी इस प्रकरण में कूद गए हैं। उन्…

किच्चा सुदीप का बयान सही है: अजय देवगन-किच्चा सुदीप की हिंदी राष्ट्रीय भाषा की बहस पर बोले कर्नाटक के CM बोम्मई
किच्चा सुदीप का बयान सही है: अजय देवगन-किच्चा सुदीप की हिंदी राष्ट्रीय भाषा की बहस पर बोले कर्नाटक के CM बोम्मई | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरु: बॉलीवुड अभिनेताअजय देवगन और कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के बीच ट्विटर पर राष्ट्रभाषा को लेकर उठे विवाद के एक दिन बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई भी इस प्रकरण में कूद गए हैं। उन्होंने कहा, "हमारे राज्यों का गठन भाषाओं के कारण हुआ है। क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व दिया गया है। सुदीप का बयान (हिंदी 'राष्ट्रीय' भाषा नहीं है') सही है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।"



अजय देवगन-किच्चा सुदीप की हिंदी राष्ट्रीय भाषा की बहस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा,''किच्चा सुदीप ने जो कहा वह सही था। एक क्षेत्रीय भाषा सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि एक राज्य भाषाई आधार पर बनता है। सुदीप ने जो कहा है उसे सभी को समझना और सम्मान करना चाहिए|  




आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप के बीच हिंदी भाषा को लेकर ट्विटर पर जमकर बहस हुई। अजय देवगन ने किच्चा सुदीप के उस बयान पर जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदी अब राष्ट्र भाषा नहीं है। उन्होंने कहा, किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है, तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन। 



अजय देवगन के जवाब पर किच्चा सुदीप ने कहा', सर, जिस विषय में मैंने वह बात कही, मुझे लगता है कि मेरी उस बात को बहुत अलग तरीके से पेश किया गया है। शायद मैं अपनी बात को बेहतर ढंग से आपके सामने तभी रख सकता हूं, जब मैं आपसे मिलूंगा।



अगर हिंदी 'राष्ट्रीय भाषा नहीं' तो अपनी मातृभाषा की फिल्मों को 'हिंदी' में डब करके क्यूं रिलीज करते हैं?

अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा, "किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।"



अजय देवगन के जवाब में किच्चा सुदीप....

अजय देवगन के जवाब पर किच्चा सुदीप ने लिखा, "सर, जिस कॉन्टेक्स्ट में मैंने वह बात कही, मुझे लगता है कि मेरी उस बात को बहुत अलग तरीके से पेश किया गया है। शायद मैं अपनी बात को बेहतर ढंग से आपके सामने तभी रख सकता हूं, जब मैं आपसे मिलूंगा। मेरा कहने का मतलब यह नहीं था कि मैं किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाऊं, उत्तेजित करूं या फिर किसी विवाद को बढ़ावा दूं। मैं ऐसा क्यों करूंगा सर।"



किच्चा सुदीप ने आगे लिखा, "मैं अपने देश की हर भाषा की इज्जत करता हूं। मैं इस टॉपिक को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। मैं चाहता हूं कि यह यहीं खत्म हो जाए। जैसा कि मैंने कहा कि मेरे कहने का मतलब वह नहीं था, जो समझा जा रहा है। आपको ढेर सारा प्यार। उम्मीद करता हूं कि आपसे मैं जल्द ही मिलूंगा।"


क्या होता जो कन्नड़ में जवाब देता

इसके बाद एक दूसरी पोस्ट में सुदीप ने लिखा, "और अजय सर, आपने जो टेक्स्ट हिंदी में भेजा है, वह मुझे समझ में आ गया। केवल इसलिए कि हम सभी ने हिंदी का सम्मान किया है, प्यार किया और सीखा है। नो ऑफेंस(offense)  सर, लेकिन सोच रहा था कि अगर मेरी प्रतिक्रिया कन्नड़ में टाइप की गई तो क्या स्थिति होगी। क्या हम भी भारत के नहीं हैं सर।"



गलतफहमी दूर करने के लिए धन्यवाद....

सुदीप के पोस्ट के जवाब में अजय ने लिखा, "हाय सुदीप, तुम एक दोस्त हो। गलतफहमी दूर करने के लिए धन्यवाद। मैंने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री को एक रूप में ही देखा है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारी भाषा का भी सम्मान करेगा। शायद, ट्रांसलेशन में कुछ मिसिंग था।"



."ट्रांसलेशन और इंटरप्रिटेशंस सिर्फ पर्सपेक्टिव हैं सर

इसके जवाब में किच्चा ने लिखा, "ट्रांसलेशन और इंटरप्रिटेशंस सिर्फ पर्सपेक्टिव हैं सर। पूरे मामले को जाने बिना रिएक्ट नहीं करना चाहिए और यही मायने रखता है। अजय सर मैं आपको दोष नहीं देना चाहता, लेकिन मुझे खुशी होती, अगर मुझे आपसे कुछ क्रिएटिव चीजों पर ट्वीट मिलते। आपको ढेर सारा प्यार।"






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।