नई दिल्ली/गोंडा: कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर रतन विहार आरडब्ल्यूए के महासचिव विकास तिवारी ने उनके दिल्ली स्थित निवास 21, अशोक रोड पर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सांसद के जनसेवा और नेतृत्व की सराहना की।
विकास तिवारी ने कहा, "कैसरगंज क्षेत्र के सांसद का जन्मदिवस हमारे लिए विशेष है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र का विकास और समाजसेवा का कार्य सराहनीय रहा है। उन्होंने हमेशा अपने क्षेत्र के नागरिकों की सेवा को प्राथमिकता दी है।"
सुधीर तिवारी निवासी गांव बराव ने कहा कि सांसद करन भूषण सिंह ने अपने समर्पण और निस्वार्थ भावना से समाज को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। "इस विशेष दिन पर हम उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना करते हैं।"
इस मौके पर विकास तिवारी ने गरीब और जरूरतमंदों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए किराड़ी क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों और कम्बल का वितरण भी किया। उन्होंने कहा, "समाज की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और हमें जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।"
सांसद करन भूषण सिंह के जन्मदिवस पर लोगों ने उनके जीवन और कार्यों को प्रेरणादायक बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Maheish Mishra
Member (Delhi Media Association Regd.)