आरा/भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में एक युवती की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। युवती का शव सोमवार को नासरीगंज -सकड्डी स्टेट हाइवे के किनारे बरूही-विशुनपुरा गांव के पास किनारे झाड़ियों में मिला है|
शव को अर्धनग्न हालत में गांव वालों ने देखा। इसके बाद गमछे से शव को ढंकने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
युवती की हालत को देखकर दुष्कर्म की संभावना जताई जा रही है। हालांकि युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है| शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल,आरा भेज दिया गया है। युवती की उम्र तकरीबन 25 साल आंकी जा रही है।
भोजपुर के एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया, "शव की पहचान नहीं हुई है। घटनास्थल से FSL की मदद से साक्ष्य इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है। जांच जारी है।"
पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या रविवार की रात की गई थी |इसके बाद शव को हाइवे किनारे फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरूही-विशुनपुरा गांव के समीप से अर्धनग्न हालत में शव बरामद किया गया। अर्द्धनग्न हालत में शव मिलने से दुष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही है | युवती को कंधे (सीना के पास) और जांघ के पास गोलियां मारी गयी हैं।
युवती की उम्र 22 से 25 वर्ष होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिलहाल ,पुलिस हर ऐंगल पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम की ओर से साक्ष्य के तौर पर सैंपल भी लिखा गया| शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल,आरा भेज दिया गया है।