मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आ गया नवरत्न पांडे और अनुपमा यादव का कमाल धमाल होली सांग 'अबीर'

नई दिल्ली: होली आने वाली है और भोजपुरी इंडस्ट्री में इसका खुमार अभी से ही दिखने लगा है। भोजपुरी के सिंगर्स एक से बढ़कर एक होली के गाने रिलीज कर रहे है। अब भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर में अपना न…

आ गया नवरत्न पांडे और अनुपमा यादव का कमाल धमाल होली सांग 'अबीर'
आ गया नवरत्न पांडे और अनुपमा यादव का कमाल धमाल होली सांग 'अबीर' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  होली आने वाली है और भोजपुरी इंडस्ट्री में इसका खुमार अभी से ही दिखने लगा है। भोजपुरी के सिंगर्स एक से बढ़कर एक होली के गाने रिलीज कर रहे है। अब भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर में अपना नाम शामिल करने वाले सिंगर नवरत्न पांडेय का का भी नया गाना रिलीज हो चुका है। जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा जाता है। उनका कोई ना कोई वीडियो गाना इंटरनेट पर छाया रहता है. ऐसे में अब उनका नया वीडियो सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस कोमल सिंह के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी है। अपने नए गाने को एक्टर ने सिंगर अनुपमा यादव के साथ गाया है, जो कि बवाल मचा रहा है। इस गाने के बोल ‘अबीर’  है। इसके वीडियो में एक्टर के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस सबकुछ देखते ही बन रहे हैं।



भोजपुरी गाना ‘अबीर’  के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि भोजपुरी की नई दिवा कोमल सिंह ने इंडस्ट्री में एंट्री मारी है, जिनके साथ नवरत्न की केमिस्ट्री फ्रेश और कमाल की लग रही है। दर्शकों को ये गाना भी बेहद पसंद आ रहा है और इन दोनों की केमिस्ट्री भी उन्हें खूब भा रही है। इस गाने में नवरत्न के साथ साल 2022 में हिट पर हिट देने वाली सिंगर अनुपमा यादव की आवाज हैं, अनुपमा यादव के अब तक गाये सभी गाने मिलेनियम क्लब में शामिल होकर धमाल मचा रहे हैं। वे इस साल भी दर्शकों को अपनी आवाज पर झूमने को मजबूर करने वाली है।


इस गाने में नवरत्न और कोमल सिंह नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री सभी को मंत्रमुग्ध करने के लिए कोही है। इस गाने में नवरत्न गेट हुए कहते हैं कि होली की हवा सतावत हो...रंगवा अबीर नहीं भावत हो...। इस पर कोमल जवाब में महती है कि हमरा नींद नहीं आबे रात भरसे .. भेज दी अबीर सइयां कोरियर से... ना तो भाग जाई फागन में घर से...। दोनों होली के रंग में सराबोर नजर आ रहे हैं।



सिंगर नवरत्न पांडेय और अनुपम यादव के नया गाना 'अबीर' को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने प्रस्तुत किया है। इसके लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं, वही इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया हैं। इसका निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके निर्देशक भोजपुरिया हैं। इसकी कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की है। इसकी मिक्स एंड मास्टर जीतू शर्मा हैं। गाने को एडिट पंकज सॉ(वुडपेकर्स वी), डीआई रोहित सिंह, आशीर्वाद माता पिता का हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।