मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिवानी सिंह का नया गाना 'ननद अब हद कइली' हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव हुई ननद से परेशान

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा जगत में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनका हर गाना दर्शकों को एक अलग ही एहसास देने वाला होता है। माही के गाने कभी रोमेंटिक, कभी इमोशनल…

शिवानी सिंह का नया गाना 'ननद अब हद कइली' हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव हुई ननद से परेशान
शिवानी सिंह का नया गाना 'ननद अब हद कइली' हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव हुई ननद से परेशान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा जगत में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनका हर गाना दर्शकों को एक अलग ही एहसास देने वाला होता है। माही के गाने कभी रोमेंटिक, कभी इमोशनल तो मस्ती मजाक से भरपूर होते हैं।  माही का हर गाना मिलेनियम क्लब में शामिल हो जाता है। क्योंकि गाने में इनकी परफॉर्मेंस इतनी तगड़ी होती है कि दर्शक इसे बार बार देखे बिना नहीं रह पाते हैं। 


इस बार माही श्रीवास्तव और भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना 'ननद अब हद कइली' रिलीज किया गया है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा जारी किया गया है। गाने को भगवान पशुपतिनाथ की धरती काठमांडू में शूट किया गया है। गाने में शिवानी की आवाज  दर्शकों को आकर्षित कर रही है।


गाने में भरपूर बैकग्राउंड डांसरों का भी उपयोग किया गया है।  ननद अब हद कइली गाने को बेहद खास बनाता है इसका लोकेशन। जिसमें माही ने गजब के डांस मूव दिखाए हैं। गाने में आसमानी रंग के लहंगा चोली में माही खूब जच रही है। वही शिवानी सिंह ने भी साबित कर दिया है कि उनकी आवाज में वो कशिश है नो दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है।  जब-जब शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का कोई गाना आता है तो दर्शक उसे हाथों हाथ उठा लेते हैं। वही दर्शकों को शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव के गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।


गाने में माही अपने पति से कहती हैं कि लागत है भूत इनका चढ़ावा प्यार के ... कही पटाओले बाड़ी कौनो ये यार के...24 घण्टे इतो रहेले इंतजार के....घरवा से बाहर जानी ये सेंटमेन्ट मारके....ए राजा पार सार हद कइली...करवा दो बियाहवा जलद... ननद अब हद करली..।


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत 'ननद अब हद कइली' के लेखक आशुतोष तिवारी है। इसका म्यूजिक श्याम सम ने दिया है।  वही इसके निर्माता रत्नाकर कुमार है। गाने का निर्देशक भोजपुरिया ने किया है। गाने की कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की है। गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर है। वहीं इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम वुडपेकर्स वी, एडिट पंकज सॉ और डीआई कलरिस्ट रोहित सिंह ने की है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।