मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शिवानी सिंह का गाना 'कवलेजिया लाईक' हुआ रिलीज

नई दिल्ली: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह रोजाना इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देती चली आ रही है। उनके गानों का आलम ये है कि आते ही इसे दर्शक हाथोंहाथ उठा लेते हैं। और गानों को अपना भरपूर प्यार और आशीर्…

शिवानी सिंह का गाना 'कवलेजिया लाईक' हुआ रिलीज
शिवानी सिंह का गाना 'कवलेजिया लाईक' हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह रोजाना इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देती चली आ रही है। उनके गानों का आलम ये है कि आते ही इसे दर्शक हाथोंहाथ उठा लेते हैं। और गानों को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देते हैं। अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से शिवानी सिंह की मधुर आवाज में नया गाना 'कवलेजिया लाईक' रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 


गाने को नवोदित अभिनेत्री पूनम सिंह पर फिल्माया गया है। जिनकी पतली कमरिया पर हर भोजपुरिया दर्शक फिदा है। उनकी हर एक अदा दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। वही उनके साथ इस बार शिवानी सिंह की आवाज का जादू चल रहा है। दोनों का ये कॉमिनेशन दर्शकों को बेहद ही पसंद आ रहा है।


गाने में पूनम पढ़ाई छोड़ने की बात करती हुई नजर आ रही है। क्योंकि उनक स्टाइल ही कुछ ऐसा है कि कॉलेज में लड़के उनके लिए लड़ाई करने लगते हैं। इस पर पूनम कहती है कि


केहुँ खिचत दुपट्टा केहुँ धारत कलाई... मन करत हा की छोड़ दिही कहिला पढ़ाई... हमार देखी स्टाइल कितना मारत बाड़े सो... पढ़ाव जाइव न कवलेजिया लाईक लाडल बाड़े सो...।


गाने में पूनम के एक एक मूव्स बखूबी नजर आ रहे है। इस गाने को देश के बाहर शूट किया गया है वही गाने में बैकग्राउंड डांसरों ने भी पूनम का खूब साथ दिया है। वही इसके पूनम नीले रंग के लहंगा चोली में गजब की कयामत लग रही है।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत  'कवलेजिया लाईक' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्देशक भोजपुरिया है। वही इसके कोरियोग्राफर सनी सोनकर हैं । इसका पोस्ट प्रोडक्शन वुडपैकर्स वी ने किया है। गाने को एडिटपंकज सॉ ने किया है। वही इसका डीआई को कलरिस्ट रोहित सिंह हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।