भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है।मध्य प्रदेश में अपने पिता द्वारा लूडो के खेल में धोखा देने के आरोप में 24 वर्षीय महिला ने भोपाल फैमिली न्यायालय का दरवाजा खटखटाया| 24 वर्षीय महिला ने भोपाल फैमिली कोर्ट में अपने पिता द्वारा लूडो के खेल में धोखा देने का आरोप लगाया है।महिला का आरोप है कि उसके पिता ने लूडो के खेल में उसे धोखा दिया है।
फैमिली कोर्ट के काउंसलर अब उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं। कोर्ट में काउंसलर सरिता ने कहा, "उसने (महिला) कहा कि उसने अपने पिता पर इतना भरोसा किया और उससे धोखा देने की उम्मीद नहीं की। वे युवती की लगातार काउंसलिंग कर रहे हैं। अब तक 4 राउंड काउंसलिंग हो चुकी है।
काउंसलर सरिता ने कहा,'' महिला ने कहा कि उसने अपने पिता के लिए सम्मान खो दिया क्योंकि उन्होंने उसे हराने के लिए चीटिंग की थी। उसे लगता है कि उसके पिता को उसकी खुशी के लिए खेल में हार जाना चाहिए था। 4 काउंंसलिंग सत्रों के बाद, वह अब पॉजिटिव महसूस कर रही है|
युवती का कहना है कि वह अपने पापा के साथ लूडो खेल रही थी, जब उन्होंने बेईमानी की। वह पिता पर इतना विश्वास करती है कि उनसे बेईमानी की उम्मीद नहीं करती। लूडो के खेल में ही सही, लेकिन पिता ने उसके साथ चीटिंग की। इसीलिए, उसने फैमिली कोर्ट में अपील की है।