भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर PCC (Madhya Pradesh Congress Committee.) कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा,“आज गणतंत्र दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।
कमलनाथ ने कहा,“ मुझे पूरा विश्वास है कि अगले गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश सही पटरी पर होगा और सुरक्षित रहेगा। भाजपा ने प्रदेश को कुपोषण, भ्रष्टाचार और बेरोजगार प्रदेश बना दिया है|
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने हुजूर विधानसभा के ग्राम मुगलिया छाप गांव में हनुमान जी की पूजा अर्चना कर मध्यप्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की। "ॐ हं हनुमतये नमः" — मध्य प्रदेश कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने हुजूर विधानसभा के ग्राम मुंगालिया छाप से मध्यप्रदेश में "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" का शुभारंभ किया एवं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। "जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस"— मध्य प्रदेश कांग्रेस