भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ,''कठिन परिस्थितियों में भी हमने कैपिटल एक्सपेंडिचर(पूंजी व्यय) में कमी नहीं आने दिया। जब कांग्रेस की सरकार आई थी उससे डेढ गुणा खर्च किया है। समाज के अलग-अलग वर्ग खासकर पिछले वर्ग के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई है|
चौहान ने कहा कि,''मध्यप्रदेश विधानसभा की अपनी गरिमामय परंपरा रही है और महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सब सम्मान के साथ सुनते रहे हैं। आज केवल मीडिया में छपने, अलग दिखने और सस्ती पब्लिसिटी के लिए ट्वीट से बहिष्कार हो रहा है|
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,''ट्वीट से बहिष्कार क्या है! क्या सोशल मीडिया पर ही सब कुछ होगा? क्या सदन की गरिमा को खण्डित और मध्यप्रदेश की गौरवशाली परंपरा को ध्वस्त कर दिया जायेगा? हमारे संसदीय कार्यमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा जी ने इस मामले को उठाया है। ऐसे कदाचरण पर आसंदी फैसला करेगी।
चौहान ने कहा कि,'''मैं आभारी हूं और धन्यवाद देता हूं नेता प्रतिपक्ष श्री कमलनाथ जी का जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कहा कि ये गलत परंपरा है।