भोपाल (मध्य प्रदेश): कांग्रेस से पीएम फेस के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हमारे यहां एक कहावत है कि बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे। पहले मेरा चुनाव तो खत्म होने दो..मुझे अध्यक्ष तो बनने दो उसके बाद देखेंगे|
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को भोपाल में थे। यहां कांग्रेस से पीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक कहावत है कि बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे। पहले मेरा चुनाव तो खत्म होने दो, मुझे अध्यक्ष तो बनने दो उसके बाद देखेंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल पूछा गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा,''इस सवाल के जवाब में खड़गे ने कहा कि, पहले कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव खत्म होने दीजिए। मुझे अध्यक्ष तो बनने दो उसके बाद देखेंगे।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी जबकि दो दिन बाद 19 को रिजल्ट आएगा। चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी गई थी। 8 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में खड़गे के अलावा शशि थरूर हैं।