मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 सितंबर 2026

54 वर्षीय शख़्स ने 14 महिलाओं से की शादी: डॉक्टर, टीचर और वकील तक की महिलाएं बनी शिकार, ओडिशा पुलिस ने दबोचा

भुवनेश्वर : उड़ीसा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने 14 महिलाओं से पहले शादी की और बाद में उन्हें अपनी ठगी का शिकार बनाया| 54 वर्षीय शख्स को देश भर में 14 महिलाओं से शादी करने…

54 वर्षीय शख़्स ने 14 महिलाओं से की शादी: डॉक्टर, टीचर और वकील तक की महिलाएं बनी शिकार, ओडिशा पुलिस ने दबोचा
54 वर्षीय शख़्स ने 14 महिलाओं से की शादी: डॉक्टर, टीचर और वकील तक की महिलाएं बनी शिकार, ओडिशा पुलिस ने दबोचा | फ़ोटो: TVL News

भुवनेश्वर : उड़ीसा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने 14 महिलाओं से पहले शादी की और बाद में उन्हें अपनी ठगी का शिकार बनाया| 54 वर्षीय शख्स को देश भर में 14 महिलाओं से शादी करने के बाद उन्हें ठगने के आरोप में  गिरफ्तार किया गया| व्यक्ति की पहचान रमेश चंद्र स्वैन उर्फ बिधू प्रकाश स्वैन उर्फ रमानी रंजन स्वैन के रूप में हुई है| यह शख्स ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले का निवासी है|



रमेश चंद्र स्वैन उर्फ बिधू प्रकाश स्वैन उर्फ रमानी रंजन स्वैन ने ओडिशा के साथ-साथ पंजाब, दिल्ली और झारखंड की महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया था| स्वैन के जाल में पढ़े-लिखे लोग भी फंसे| सुप्रीम कोर्ट की एक वकील तक उसका शिकार बनी थी|



आरोपी रमेश चंद्र स्वैन खुद को डॉक्टर बताया था| उसने वकीलों, डॉक्टरों और पढ़ी लिखी महिलाओं के साथ शादी की| आरोपी के मुताबिक पीड़ितों में अर्धसैनिक बल में काम करने वाली एक महिला भी शामिल है| उसने दिल्ली, पंजाब, असम, झारखंड और ओडिशा समेत सात राज्यों में महिलाओं को ठगा है| उसकी पहली दो पत्नियां ओडिशा की थीं|



भुवनेश्वर पुलिस उपायुक्त उमाशंकर दास ने कहा कि,''54 वर्षीय आदमी के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज़ हुई है। छानबीन कर पता चला कि इसने देश में 14 महिलाओं के साथ शादी की है। यह मैट्रिमोनियल साइट पर उम्र दराज महिलाओं से संपर्क बनाता था। यह कई राज्यों में धोखाधड़ी के मामलों में गिरफ़्तार हुआ है| 



 पुलिस के मुताबिक,'' आरोपी व्यक्ति की पहली शादी 1982 में हुई थी| वो 2002 में दूसरी पत्नी ले आया| इन दोनों महिलाओं से उसके 5 बच्चे हैं. उन्होंने बताया कि 2002 और 2020 के बीच इसने अन्य महिलाओं से मैट्रिमोनियल वेबसाइटों के जरिए मेल-जोल बढ़ाया और अपनी दोनों पत्नियों को बताए बिना उनसे शादी भी की|



आरोपी रमेश चंद्र स्वैन ने बताया कि 2002 से 2020 तक उसने वैवाहिक वेबसाइटों के माध्यम से अन्य महिलाओं से दोस्ती की तथा पहली पत्नियों को बिना बताये इन महिलाओं से शादी की| पुलिस के अनुसार वह आखिरी पत्नी के साथ ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रह रहा था जो दिल्ली में एक स्कूल में अध्यापिका है|



पुलिस का कहना है कि इस महिला को पिछली शादियों का पता चल गया और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी| पुलिस ने तब उसे किराये के मकान से गिरफ्तार किया| पुलिस उपायुक्त के अनुसार आरोपी अधेड़ उम्र की एकल महिलाओं खासकर तलाकशुदा को अपना शिकार बनाता था जो वैवाहिक वेबसाइटों पर साथी ढूढती थीं| पुलिस के अनुसार आरोपी उसे छोड़ने से पहले उसके पैसे ले लेता था| पुलिस ने आरोपी के पास से 11 एटीएम कार्ड, चार आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किये|




 पुलिस के मुताबिक, मामला तब सामने आया जब स्कूल की शिक्षिका ने पिछले साल जुलाई में महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने 2018 में नई दिल्ली में उससे शादी की और उसे भुवनेश्वर ले गया| महिला को आरोपी की कई शादियों के बारे में पता चला और पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने कहा कि उसे पहले हैदराबाद और एर्नाकुलम में बेरोजगार युवकों को धोखा देने और ऋण धोखाधड़ी के आरोप में दो बार गिरफ्तार किया गया था|



रमेश चंद्र स्वैन उर्फ बिधू प्रकाश स्वैन उर्फ रमानी रंजन स्वैन के जरिए ठगे गए 14 पीड़ितों में से नौ से पुलिस संपर्क कर चुकी है| पुलिस को संदेह है कि कई अन्य महिलाएं भी उसकी शिकार हो सकती हैं और वे महिलाएं अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और स्थिति में बाधा डालने के डर से बाहर नहीं आ सकती हैं| फिलहाल आरोपी के खिलाफ महिला थाने में आईपीसी की धारा 498 (ए), 419, 468, 471 और 494 के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।