मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार में 'अग्निपथ' के खिलाफ जमकर हुई हिंसा: करीब एक दर्जन फूंकी गई ट्रेने, 340 ट्रेनें रद्द/प्रभावित, 12 जिलों में इंटरनेट बंद, एक मौत की खबर

पटना: 'Agneepath Recruitment Scheme: केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में तीसरे दिन 'प्रदर्शन और अधिक हिंसक' और उग्र हो गया है| बिहार की राजधानी पटना समेत 25 जिलों में जमकर बवाल हो रहा है। बेति…

बिहार में 'अग्निपथ' के खिलाफ जमकर हुई हिंसा: करीब एक दर्जन फूंकी गई ट्रेने, 340 ट्रेनें रद्द/प्रभावित, 12 जिलों में इंटरनेट बंद, एक मौत की खबर
बिहार में 'अग्निपथ' के खिलाफ जमकर हुई हिंसा: करीब एक दर्जन फूंकी गई ट्रेने, 340 ट्रेनें रद्द/प्रभावित, 12 जिलों में इंटरनेट बंद, एक मौत की खबर | फ़ोटो: TVL News

पटना: 'Agneepath Recruitment Scheme:  केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में तीसरे दिन 'प्रदर्शन और अधिक हिंसक' और उग्र हो गया है| बिहार की राजधानी पटना समेत 25 जिलों में जमकर बवाल हो रहा है। बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने बिहार की उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रेणु देवी के घर पर हमला बोल दिया है| गाड़ियां पर पथराव किया गया। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी है| साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला किया। यहां पर भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर पथराव किया गया।



दानापुर और लखीसराय स्टेशन समेत आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों पर आगजनी की गई। 10 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया। राज्य में बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए देर शाम सरकार ने कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण में सोशल नेटवर्किंग साइट और मैसेजिंग सर्विस को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है।



भारतीय रेलवे आंदोलन के कारण 94 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें और 140 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 65 मेल एक्सप्रेस और 30 पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया। 11 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। कुल 340 ट्रेनें प्रभावित हुईं|



बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के आवास पर हमला किया। इस हमले में पुलिसकर्मी को भी चोटें आई। सासाराम और मधेपुरा में भाजपा दफ्तर को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया। कल, गुरुवार को नवादा में भाजपा कार्यालय को जला दिया गया था। 



बक्सर, समस्तीपुर, सुपौल, लखीसराय और मुंगेर और उत्तर प्रदेश के बलिया, बनारस, चंदौली में हंगामा कर रहे हैं| कई जगहों पर प्रदर्शनाकिरयों ने ट्रेनें फूंक दी हैं, जबकि कई जगह रेलवे स्टेशनों में तोड़फोड़ की है| कई जगह ये लोग रेल ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं| उपद्रवियों ने  बिहार के समस्तीपुर में जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों में आग लगा दी है| 



लखीसराय में भी आगजनी की है| वहीं, संपर्क एक्सप्रेस में भी आग लगाने की सूचना है| ट्रेन दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी| उपद्रवियों ने पहले ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की, फिर आग लगा दी



अब तक 10-12 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया। समस्तीपुर में 2, लखीसराय में 2, दानापुर, फतुहा, आरा और सुपौल में एक-एक यात्री ट्रेन में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। वहीं, बक्सर और नालंदा समेत कई जिलों में रेलवे ट्रैक पर आगजनी की गई है। आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों ने स्टेशन पर लूटपाट की है। टिकट काउंटर से लगभग 3 लाख रुपए लूट लिए हैं। बेतिया में यात्रियों को ट्रेन से उताकर मारपीट की गई।




12 जिलों में इंटरनेट बंद 

बिहार सरकार ने कहा,''कैमर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण ज़िलों में आज से 19 जून तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी|




शांति व्यवस्था बनाए रखें,  योजना को अच्छे से पढ़ें और समझें:नौसेना प्रमुख

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा,''2 साल से भर्ती नहीं हो रही थी क्योंकि हम योजना पर काम कर रहे थे। जिन लोगों की उम्र सीमा इस कारण निकल गई हम उनको भी अग्निवीर बनने का मौका दे रहे हैं। यह एक परिवर्तनकारी योजना है। यह देश के लिए और युवाओं के लिए लाभकारी है |यह योजना नए अवसर पैदा करेगी। पहले सिर्फ 1% को ही सेना में सेवा करने का मौका मिलता था अब 4% लोग यह सेवा दे सकेंगे। मैं देश से अपील करना चाहता हूं कि हिंसा का रास्ता न अपनाएं। शांति व्यवस्था बनाए रखें। योजना को अच्छे से पढ़ें और समझें|



अग्निपथ योजना के बारे में छात्र नहीं समझ पा रहे:उपमुख्यमंत्री

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा,'अग्निपथ योजना के बारे में हमारे छात्र नहीं समझ पा रहे। हमारे छात्र ग़लत काम कर ही नहीं सकते। ये विपक्ष के गुंडे हैं जो सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। अग्निपथ योजना सैन्य माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करने से संबंधित है|



लखीसराय में एक की मौत

लखीसराय में जनसेवा एक्सप्रेस में आगजनी के दौरान एक 25 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। जगह-जगह पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।



340 ट्रेन सेवाएं प्रभावित

अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने निम्नलिखित रेलवे स्टेशनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए। युवाओं के विरोध-प्रदर्शन की वजह से कुल340 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं



पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार में विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे युवाओं के विरोध-प्रदर्शन की वजह से 8 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। 12335 मालदा टाउन-लोकमान्य तिलक(टी)एक्सप्रेस और 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस रद्द हुई | CPRO एकलव्य चक्रवर्ती ने यह जानकारी दी है|




कुछ छात्र हिरासत में लिए गए हैं: हाजीपुर के SP

अग्निपथ योजना के खिलाफ हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर हुए विरोध प्रदर्शन पर हाजीपुर के SP ने कहा,''अभी हालात ठीक है। उपद्रवियों द्वारा गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी लेकिन उन्हें यहां से भगा दिया गया है और बाकि कार्य चल रहा है। पूछताछ के लिए कुछ छात्र हिरासत में लिए गए हैं|



टोल प्लाजा में आगजनी

सासाराम में टोल प्लाजा में घुसकर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। टोल प्लाजा में आगजनी भी की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी है। कई राउंड फायरिंग की खबर है। आरा में सड़क पर आगजनी के बाद जाम लगाया गया है।



डिप्टी CM के घर पर हमला

प्रदर्शनकारियों ने बेतिया में अग्निपथ योजना के विरोध में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर हमला किया। रेणु देवी के बेटे ने बताया, "बेतिया में हमारे आवास पर हमला हुआ था। हमें बहुत नुकसान हुआ। वह (रेणु देवी) पटना में हैं।"




हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ हमला

वैशाली के हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उग्र छात्रों ने तोड़फोड़ की है। समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति में आग लगा दी। हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर भी आगजनी की गई है। प्रदर्शनकारी सुबह 6 बजे से ही ट्रैक पर डटे हुए हैं। रेलवे ने जहां-तहां ट्रेनों को रोक दिया है। कई ट्रेनें रद्द भी कर दी गई हैं।



https://www.thevirallines.net/india-news-govt-grants-one-time-waiver-in-the-upper-age-limit-for-agneepath-scheme-by-extending-it-to-23-years-from-21-years 


''''प्रदर्शनकारियों ने दानापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को किया आग के हवाले  

बेतिया में बिहार की डिप्‍टी CM Renu Devi के घर पर हमला

बेतिया में BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के घर पर हमला
बेतिया में BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल का दावा -'मेरे घर को उडाने की थी साजिश'|उपद्रवियों ने घर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की थी....भीड़ के पास सिलेंडर बम भी था जिसे पुलिस ने बरामद किया है. 

समस्तीपुर में BJP नेता बिरेन्द्र यादव के घर पर पत्थरबाजी 

हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने Agnipath Scheme का किया विरोध, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा 

प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में लक्खीसराय जंक्शन पर ट्रेन में लगाई आग

बेतिया में अग्निपथ बहाली के विरोध में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़

बेगूसराय के लखमिनिया स्टेशन पर छात्रों ने की आगजनी

लखीसराय स्टेशन पर ''विक्रमशीला एक्सप्रेस'' की 2 बोगियो में आग लगाई गई

मुजफ्फरपुर में सड़कों पर उतरे छात्र

समस्तीपुर के मोहद्दीनगर स्टेशन पर जम्मू तवी एक्सप्रेस मे उपद्रवियों ने आग लगाई



https://www.thevirallines.net/india-news-varun-gandhi-writes-to-rajnath-singh-amid-protests-against-agneepath-recruitment-scheme 



प्रदर्शनकारियों ने लक्खीसराय जंक्शन पर ट्रेन में आग लगा दी

प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में लक्खीसराय जंक्शन पर एक ट्रेन में आग लगा दी। पुलिस ने बताया, "4-5 डिब्बों में आग लगी है, उन लोगों ने मुझे भी वीडियो बनने से मना कर दिया और मेरा फोन छीन लिया।"



सुपौल में पैसेंजर ट्रेन को फूंक दिया

सुपौल में भी प्रदर्शनकारियों ने पैसेंजर ट्रेन को फूंक दिया। ये ट्रेन सहरसा से सरायगढ़ जा रही थी।



समस्तीपुर में 2 ट्रेन जलाई, कई बोगियां खाक

समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने 2 ट्रेनों में आग लगा दी। इसमें जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस की दो बोगियां खाक हो गई। जलाई गई बोगियों में एक AC कोच भी है। इधर, दिल्ली से लौट रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी आगजनी हुई है।



आरा में पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले

आरा में प्रदर्शनकारियों ने पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ भी की गई। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। नवादा में हिसुआ के विश्व शांति चौक आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर आगजनी कर जमकर बवाल किया। उग्र छात्रों ने तिलैया जंक्शन में भी आगदजली की है।



गैर-विद्यार्थी लोग दंगा कर रहे,  पहचान करे सरकार: गिरिराज सिंह

अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा ,''अग्निपथ में युवाओं को बेहतर रोजगार देने की व्यवस्था है। अगर हम आर्मी में 4 में से 1 को लेंगे तो अन्य 3 लोग अगले 4 साल में नौकरी के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। मैं राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि दंगों में गैर-विधार्थी लोगों की पहचान करें| ये राजनीतिक दलों के लोगों ने विद्यार्थियों को ढाल बनाकर राष्ट्रीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। मैंने तो कह दिया है कि वहां (बिहार) RJD के गुंडे दंगे करवा रहे हैं|



नालंदा में रेलवे ट्रैक पर आग लगाई, हाईवे जाम

नालंदा में भी प्रदर्शकारियों ने रेलवे ट्रैक पर आग लगा दी। राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के पावापुरी फाटक पर सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने ट्रैक को जाम किया। NH- 20 पर जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है।



आरा में तोड़फोड़, सड़क जाम की गई

आरा के बिहिंया में आज फिर से हंगामा शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने वहां भी तोड़फोड़ की है। वहीं मुंगेर में कृष्ण सेतु पुल पर भी दर्जनों युवा जमा हो गए हैं। सड़क को जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं। मुंगेर से खगड़िया बेगूसराय, भागलपुर और पटना जाने वाली सड़क पर आवागमन बाधित है।



https://www.thevirallines.net/india-news-agneepath-recruitment-scheme-harish-rawat-to-observe-silent-fast-tomorrow-at-delhi-residence-against-against-agneepath-scheme 


सेना में भर्ती होने की तैयारी करें युवा: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,;पिछले 2 साल में सेना में युवाओं को भर्ती होने का अवसर नहीं मिल पाया था। इसलिए प्रधानमंत्री ने अग्नि वीरों की भर्ती की आयु सीमा को इस बार बढ़ाकर 21-23 साल कर दिया। यह एक बार की छूट है। इससे बहुत से नौजवानों को अग्नि वीर बनने की पात्रता मिल जाएगी|भर्ती प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रही है। मैं सभी नौजवानों से अपील करता हूं कि वे सेना में भर्ती होने की तैयारी करें|




बेगूसराय में रेलवे ट्रैक पर आगजनी

बेगूसराय के लखमीनिया स्टेशन पर अभ्यर्थी रेलवे ट्रैक पर टायर जलाकर की आगजनी कर रहे हैं। और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी जारी है। औरंगाबाद में NH-2 के जसोईया मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी। जिसके चलते 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।



.....बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित होंगे: शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा,''पिछले 2 वर्ष कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित रही इसलिए PM नरेंद्र मोदी ने ‘अग्निपथ योजना’ में युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर उसे 21 साल से 23 साल करने का संवेदनशील निर्णय लिया है|

इस निर्णय से बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित होंगे और अग्निपथ योजना के माध्यम से देशसेवा व अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इसके लिए Narendra Modi जी का आभार व्यक्त करता हूँ।



गौरतलब है कि केंद्र ने देशव्यापी विरोध के बीच गुरुवार को 'अग्निपथ' सैन्य भर्ती योजना के लिए आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 कर दी है



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-vigorous-protest-in-uttar-pradesh-against-agneepath-recruitment-scheme



युवाओं से भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आह्वान

सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा,''सरकार के निर्देशानुसार अग्निपथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 की भर्ती के लिए प्रवेश आयु को बढ़ाकर 23 वर्ष करने की एक बार की रियायत दी जा रही है। यह निर्णय उन सभी युवकों को एक अवसर प्रदान करेगा जो...| कोरोना महामारी के बावजूद भी भर्ती रैलियों में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। जो कोविड प्रतिबंधों के कारण पिछले 2 वर्षों में नही की जा सकी थी। भर्ती प्रक्रिया के कार्यक्रम की जल्द घोषणा की जाएगी| मैं युवाओं से आह्वाहन करता हूँ कि भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के इस अवसर में सम्मिलित हों|




सरकार ने अधिकतम आयु सीमा में दी 2 साल की छूट

गुरुवार को सरकार ने अग्निपथ योजना के लिए ऊपरी आयु सीमा में 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने के लिए एकमुश्त छूट प्रदान की है। पिछले दो वर्षों में कोई भर्ती नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है|  यह बढ़ोतरी सिर्फ एक साल के लिए ही मान्य होगी। इसके बाद आयुसीमा 21 साल की ही रहेगी|




गुरुवार को 5 ट्रेनें जलाई गईं, 12 ट्रेनों में तोड़फोड़

गुरुवार को 17 जिलों में युवा सड़क और ट्रैक पर उतर गए। प्रदर्शनकारियों ने छपरा, कैमूर और गोपालगंज में 5 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया। 12 ट्रेनों में तोड़फोड़ की गई। अकेले छपरा में ही 3 ट्रेनों में आग लगा दी। यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई। आरा में पुलिस को उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। मोतिहारी में भी ट्रेन पर पथराव किया गया। 



छपरा सदर के बीजेपी विधायक डॉ. सीएन गुप्ता के घर पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की है। वहीं वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी पर भी हमला हुआ। नवादा में प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी ऑफिस में आग लगा दी। हाजीपुर में पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस जवानों ने भाग कर जान बचाई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।