मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा': CM भूपेश बघेल ने कहा-जवानों की शहादत पर हमें गर्व है

बीजापुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को बीजापुर में बासागुड़ा सीआरपीएफ कैम्प पहुंचकर सीआरपीएफ और राज्य पुलिस बल क…

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा': CM भूपेश बघेल ने कहा-जवानों की शहादत पर हमें गर्व है
नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा': CM भूपेश बघेल ने कहा-जवानों की शहादत पर हमें गर्व है | फ़ोटो: TVL News

बीजापुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को बीजापुर में बासागुड़ा सीआरपीएफ कैम्प पहुंचकर सीआरपीएफ और राज्य पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों से वर्तमान हालात के बारे में चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस अवसर पर सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर बीजापुर की नक्सल घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।



सोमवार को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले के बासागुड़ा सीआरपीएफ केम्प में सुरक्षा बलों के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। हमारे जवानों ने अदम्य साहस और बहादुरी के साथ नक्सलियों का मुकाबला किया है, जिससे नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ है। 




मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवान बुलन्द हौसले के साथ नक्सलियों से लड़े। उनकी शहादत पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चल रही लड़ाई को अब और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बीजापुर-सुकमा के दूरस्थ और सीमावर्ती इलाकों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने की बात कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने केम्प में सुरक्षा बल के जवानों का हौसला बढ़ाया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।