मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा ने केवल जनता को तकलीफ, परेशानी, दिक्कत-किल्लत और जिल्लत दी: अखिलेश यादव

बिजनौर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बिजनौर में आयोजित संयुक्त दौरे में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय ल…

भाजपा ने केवल जनता को तकलीफ, परेशानी, दिक्कत-किल्लत और जिल्लत दी: अखिलेश यादव
भाजपा ने केवल जनता को तकलीफ, परेशानी, दिक्कत-किल्लत और जिल्लत दी: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

बिजनौर:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बिजनौर में आयोजित संयुक्त दौरे में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनता ने मतदान के पहले चरण में सपा-रालोद गठबंधन के पक्ष में मतदान करके हमेशा के लिए भाजपा का दरवाजा बंद कर दिया। जो हवा और माहौल है उससे यह तय है कि दूसरे चरण में भी गठबंधन सभी सीटे जीतेगा। उन्होंने कहा यूपी बदलाव की राह पर है। भाजपा ने जनता को तकलीफ, परेशानी, दिक्कत-किल्लत और जिल्लत ही दी है। भाजपा ने सौहार्द खत्म किया है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का है। भाईचारा के लिए सब लोग एकजुट होकर सपा-रालोद गठबंधन के साथ आए।



यादव ने कहा कि भाजपा ने कोरोना काल में लोगों की मदद नहीं की। उद्योग कारखाने बंद कर दिए। लोगों को अनाथ छोड़ दिया। 90 मजदूरों की रास्ते में पैदल चलते वक्त मौत हो गयी। सरकार ने इनके परिवार की कोई मदद नहीं की। समाजवादी पार्टी ने इन सभी मृतकों के परिजनों की मदद की। सरकार दूसरी लहर में दवाई, बेड, ऑक्सीजन नहीं दे पायी। बहुत लोगों की जानें गयी। सरकार गिनती बताने के तैयार नहीं। लाशें गंगा में बहा दी गयी। भाजपा सरकार किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लायी। किसानों को अपमानित किया। भाजपा नेताओं ने किसानों को आतंकवादी मवाली कहा। 700 किसान आंदोलन में शहीद हुए। सरकार बनने पर शहीद किसान परिवारों को 25-25 लाख रू0 देकर के मदद करेंगे।




अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी को हम लोग तरक्की के रास्ते पर ले जाना चाहते है। उनका दुःख दर्द खत्म करना चाहते है। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए कार्पस फण्ड बनाएंगे। 15 दिन में भुगतान कराएंगे। किसानों को गन्ना भुगतान के लिए धरना नहीं देना पड़ेगा। यादव ने कहा कि भाजपा जनता का भला नहीं करेगी। भाजपा झूठ बोलती है। वादे पूरी नहीं करती है। नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कभी परीक्षा रद्द की तो कभी पेपर लीक हुए। बीएड-टीईटी, शिक्षामित्रों की कोई मदद नहीं की। हमारा वचन पत्र योजना पत्र है। हम योजना बनाकर काम करेंगे।



यादव ने कहा कि भाजपा ने एक भी यूनिट बिजली नहीं बनायी, लेकिन प्रदेश की जनता को महंगी बिजली दी। समाजवादी पार्टी की गठबंधन सरकार में 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त में दी जाएगी। सिंचाई पूरी तरह मुफ्त होगी। भाजपा नफरत की दुर्गंध फैलाती है। अब यूपी में भाजपा के झूठ का जहाज नहीं उतर सकेगा। भाजपा का जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है। सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता है। 



यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में डबल भ्रष्टाचार हो रहा है। गरीबों को डबल भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा चुनाव में महंगाई बेरोजगारी से ध्यान हटाना चाहती है। यह चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा का है। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है।



यादव ने समाजवादियों-अम्बेडकरवादियों से अपील की हैं कि एकजुट होकर बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ आएं। हम बिजनौर को लखनऊ और दिल्ली से सीधे जोड़ेंगे। भाजपा सरकार में नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिल पाया। महंगाई बढ़ा दी। किसानों को खेती बचाने के लिए रात-रात भर जागना पड़ता है। गठबंधन सरकार बनेगी तो हम नौजवानों को नौकरी के लिए भर्ती निकालेंगे।



 यादव ने कहा कि ये चुनाव किसानों के मान सम्मान का चुनाव है। इस बार किसानों के बेटे साथ हैं। महान दल भी गठबंधन के साथ है। स्वामी प्रसाद मौर्य जी, ओम प्रकाश राजभर जी, श्रीमती कृष्णा पटेल जी सहित अन्य दल सब लोग हमारे साथ हैं। हमने बहुरंगी गुलदस्ता बनाया है। एकरंगी लोगों को हराएंगे। 



 राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि बिजनौर चौधरी चरण सिंह जी की कर्मभूमि रही है। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन नई उम्मीद देने का काम करेगा। 



चौधरी ने कहा कि गठबंधन तरक्की के रास्ते खोलेगा। बाबा मुख्यमंत्री झूठ बोलते है कि 15 दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान कराएंगे। पांच साल से जनता को सबसे महंगी बिजली दे रहे हैं। किसानों को खाद नहीं मिली। डीजल-पेट्रोल, गैससिलेण्डर महंगा मिल रहा है। चुनाव बाद फिर दाम बढ़ाएंगे। 13 माह किसान ट्रैक्टर से नहीं उतरा। भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया। हम और अखिलेश जी बिना भेदभाव के भर्तियां करेंगे। शिक्षामित्रों और मजदूरों के लिए घोषणा वचन पत्र में है। शहरी क्षेत्रों में मजदूरों के लिए योजना लाएंगे। आईटी क्षेत्र में रोजगार देंगे। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।