मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में युवक को गंजा कर की जमकर पिटाई, बाल काटने वाला नाई गिरफ्तार

बिजनौर: यूपी के बिजनौर के एक गांव में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में लड़की पक्ष द्वारा लड़के के बाल काटने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। धर्मवीर सिंह एसपी बिजनौर ने बताया, "घटना 16 तारीख…

यूपी: लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में युवक को गंजा कर की जमकर पिटाई, बाल काटने वाला नाई गिरफ्तार
यूपी: लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में युवक को गंजा कर की जमकर पिटाई, बाल काटने वाला नाई गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

बिजनौर: यूपी के बिजनौर के एक गांव में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में लड़की पक्ष द्वारा लड़के के बाल काटने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। धर्मवीर सिंह एसपी बिजनौर ने बताया, "घटना 16 तारीख की है जिसका वीडियो वायरल हुआ है। मामला दर्ज़ करके बाल काटने वाले नाई को हिरासत में लिया गया है"




जानकारी के मुताबिक,''किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़नपुर में लड़की छेड़ने के आरोप में लड़की के परिजनों ने लड़के को बुला कर नाई से उसके बाल कटवायें तथा लड़के के साथ मार पीट की। इस घटना के बाद लड़के के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराईं। 



पुलिस के मुताबिक,'आज दिनांक 18 जुलाई रविवार को थाना किरतपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 16 जुलाई को उसके 25 वर्षीय पुत्र को शाम के करीब 4:30 बजे पड़ोस के व्यक्ति द्वारा अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने के सम्बन्ध में अपने घर पर बुलाकर मारपीट की गई तथा अपमानजनक हरकत की गयी। 



इस दौरान लड़के के साथ की गई मारपीट एवं बाल काटने की घटना का एक वीडियो क्लिप बना कर लड़की पक्ष ने वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि नाई को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।