मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

बीकानेर: करणी इंडस्ट्रियल इलाके में ऊन फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत, सीएम ने जताया दुःख

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल इलाके में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 4 मजदूरों की मौत हो गई। बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल इलाके में एक ऊन फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उत…

बीकानेर: करणी इंडस्ट्रियल इलाके में ऊन फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत, सीएम ने जताया दुःख
बीकानेर: करणी इंडस्ट्रियल इलाके में ऊन फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत, सीएम ने जताया दुःख | फ़ोटो: TVL News

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल इलाके में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 4 मजदूरों की मौत हो गई। बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल इलाके में एक ऊन फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके के करणी इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार दोपहर में हुआ| बताया जा रहा है कि,''फैक्ट्री मालिक ने 3 मजदूरों को बाहर से बुलाया था| एक-एक कर चारों मजदूर टैंक में उतरे और उनकी मौत हो गई|



मृतकों में लालचंद, कालूराम, चोरुलाल, कृष्णा राम शामिल है। कृष्णा राम बिहार का निवासी था| शेष तीनों बीकानेर के ही थे| टैंक में कार्बन डाई ऑक्साइड बनी हुई थी| इससे टैंक में उतरा एक मजदूर बेहोश हो गया| काफी देर तक टैंक के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो एक-एक कर उसके 2 और साथी टैंक में उतरे| दम घुटने से उनकी भी मौत हो गई| इसके बाद कृष्णाराम तीनों को बचाने के लिए उतरा| उसकी भी मौत हो गई| कृष्णाराम इसी फैक्ट्री का कर्मचारी था| बाकी तीनों बाहर से बुलाए थे|



घटना के बाद पुलिस- प्रशासन में हड़कंप मच गया है| सूचना पर बीकानेर के आईजी, एएसपी अमित कुमार और सीओ सदर पवन भदौरिया भी मौके पर पहुंचे| बीकानेर के आईजी ओम प्रकाश ने बताया, "प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि सफाई के दौरान गैस रिसाव होने से उनकी मौत हुई है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।" 



सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुःख

सीएम अशोक गहलोत ने दुःख प्रकट करते हुए ट्वीट किया कि बीकानेर के बीछवाल क्षेत्र में करनी इंडस्ट्रियल एरिया में ऊन फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना में चार श्रमिकों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। वूलन मिल में टैंक में सफाई के दौरान हुई यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैI

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।