मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: बीकानेर के पास ट्रक और बोलेरो कैंपर के बीच जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की मौके मौत

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में दर्दनाक हादसा हो गया। बीकानेर के पास सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई| बीकानेर के लूणकरणसर के एनएच 62 पर चौधरी पेट्रोल पंप के पास बोलेरो कैंपर और ट्रक की भिड़ंत…

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: बीकानेर के पास ट्रक और बोलेरो कैंपर के बीच जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की मौके मौत
राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: बीकानेर के पास ट्रक और बोलेरो कैंपर के बीच जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की मौके मौत | फ़ोटो: TVL News

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में दर्दनाक हादसा हो गया। बीकानेर के पास सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई| बीकानेर के लूणकरणसर के एनएच 62 पर चौधरी पेट्रोल पंप के पास बोलेरो कैंपर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।टक्कर इतनी भयानक थी कि कैंपर गाड़ी में सवार लोग बाहर सड़क पर आ गिरे। वहीं हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। इस कारण मार्ग पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा। 




हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया और आवागमन शुरू कराया। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई। एक मृतक की पहचान राजूराम के रूप में हुई है।



ASP सुनील कुमार ने बताया, "राष्ट्रीय हाईवे पर एक ट्रक और एक बोलेरो कैंपर गाड़ी के बीच भिडंत हुई। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।"



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।