रौतापार में बाइक चोरों का धावा,लालगंज पुलिस की कुंभकर्णी नींद!*
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रौतापार गांव में चोरों ने बोला धावा!बीजभंडार संचालक दुर्गेश चौधरी की पल्सर 125 मोटरसाइकिल (UP 51 BH 2922) कल 17–06–2025 की रात के अंधेरे में चोरों ने उड़ा ली। घटन…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
रौतापार में बाइक चोरों का धावा,लालगंज पुलिस की कुंभकर्णी नींद!* — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रौतापार गांव में चोरों ने बोला धावा!
बीजभंडार संचालक दुर्गेश चौधरी की पल्सर 125 मोटरसाइकिल (UP 51 BH 2922) कल 17–06–2025 की रात के अंधेरे में चोरों ने उड़ा ली। घटना रात करीब 3 बजे की है, जब घरवाले गहरी नींद में थे और चोरों ने मौके का फायदा उठाकर गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया। दुर्गेश चौधरी, जो रौतापार चौराहे पर बीजभंडार की दुकान चलाते हैं, उन्होंने बताया कि रात 9 बजे गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। लेकिन सुबह 3 बजे जब नींद खुली, तो गाड़ी गायब मिली! घरवालों ने इधर-उधर छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
यह बाइक महज 2 साल पुरानी थी, जिसे देख दुर्गेश और उनके परिवार के होश उड़ गए। सुबह-सुबह दुर्गेश ने लालगंज थाने में शिकायत दर्ज की, लेकिन पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे है सवाल ! स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस कुंभकर्णी नींद सो रही है, क्योंकि अभी तक न तो गाड़ी का पता चला और न ही चोरों का कोई सुराग लगा। लालगंज थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 18 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।