मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा के दिग्गज संजय कश्यप का निकाय चुनाव संयोजक बनने पर हुआ स्वागत

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सरकार व संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारी तेज कर रखी है, उसी क्रम में गाजियाबाद का चुनाव संयोजक भाजपा के दिग्गज लोकप्रिय…

भाजपा के दिग्गज संजय कश्यप का निकाय चुनाव संयोजक बनने पर हुआ स्वागत
भाजपा के दिग्गज संजय कश्यप का निकाय चुनाव संयोजक बनने पर हुआ स्वागत | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सरकार व संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारी तेज कर रखी है, उसी क्रम में गाजियाबाद का चुनाव संयोजक भाजपा के दिग्गज लोकप्रिय नेता, एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश सह संयोजक व गेल इंडिया लि के स्वतंत्र निदेशक अधिवक्ता संजय कश्यप जी को बनाया गया है। आज उनका वरिष्ठ अधिवक्ता व विधि प्रकोष्ठ के गाजियाबाद महानगर के संयोजक अधिवक्ता विनोद त्यागी के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर व बुके भेंट करके स्वागत किया गया, साथ ही इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक राहुल कुमार मुरादनगर व कानूनी विधि विषय विभाग की महानगर संयोजक श्रीमती धर्मशिला व विभिन्न मंडलों के संयोजकों द्वारा उनको भगवान गणेश का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।


इस अवसर पर संजय कश्यप ने अधिवक्ता साथियों का स्वागत व सम्मान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा की आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा के  को विजयी बनाने में आप सभी अधिवक्ता साथियों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, इसलिए वह सभी अपने क्षेत्र में भाजपा को जीत दिलवाने के लिए कार्य करने में अभी से जुट जाएं और संगठन को मजबूत बनाएं। इस अवसर पर अधिवक्ता विनोद त्यागी ने संजय कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य संजय कश्यप सीढ़ी दर सीढ़ी राजनीति में सफलता के नित-नये आयाम स्थापित कर रहे हैं यह हम सभी साथियों के लिए बेहद गर्व की बात है, त्यागी ने कहा कि संजय कश्यप का व्यक्तित्व राजनीति के क्षेत्र के लिए व समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है, वह पूर्ण ईमानदारी निष्ठा व मेहनत से हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का कार्य करते हैं, जिससे हम सभी लोगों को सीखना चाहिए, विनोद त्यागी ने सभी साथियों का आवाहन करते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए वह सभी अभी से ही जुट जाएं। इस अवसर पर एडवोकेट सुनील त्यागी, राहुल त्यागी संजय नगर, संजय त्यागी, रवीश त्यागी, राहुल शर्मा खोड़ा, राजकुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, अजय कश्यप, भजनलाल गौतम, अतुल्य त्यागी निवाड़ी, आरती राय, अंजु पुंढीर, मंजू शिसोदिया, स्वाति , शंकर दयाल पांडे, अश्वनी त्यागी, मुकेश कुमार, तपेश, अंशुल रवि आदि सहित बहुत सारे सम्मानित अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।


स्वतंत्र पत्रकार

दीपक कुमार त्यागी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।