मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से दक्षिण मुंबई में उनके कार्यालय में मुलाकात की| सलमान खान ने आत्मरक्षा के लिए हथियार के लाइसेंस के लिए अर्जी दी है| अभिनेता सलमान खान मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर के कार्यालय से रवाना हुए।
मुंबई पुलिस के मुताबिक,''हाल ही में धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अभिनेता सलमान खान ने मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय में आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया था|
गौरतलब है कि 5 जून को सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था| उसके बाद ही सलमान ने खुद की सुरक्षा के लिए हथियार के लाइसेंस की अर्जी दी थी| मुंबई पुलिस के मुताबिक,'लाइसेंस मिलने के पहले आवेदनकर्ता को एकबार लाइसेंस देने वाली अथॉरिटी के सामने फिजिकली पेश होना होता है|
रविवार ,5 जून को मुंबई में बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह के पास सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने वाला एक अहस्ताक्षरित पत्र मिला था। इस पत्र में सलमान खान और सलीम खान को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई है| इसमें लिखा है, "सिद्धू मूसेवाला जैसा कर दूंगा| बहुत जल्द तुम्हारा हाल भी वैसा होगा"|