अभिनेत्री वीजे चित्रा के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में किया गया गिरफ़्तार
चेन्नई: तमिलनाडु पुलिस ने टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ़्तार किया किया। तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा 9 दिसंबर को चेन्नई के बाहरी इलाके में एक होटल म…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
अभिनेत्री वीजे चित्रा के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में किया गया गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News
चेन्नई: तमिलनाडु पुलिस ने टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ़्तार किया किया। तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा 9 दिसंबर को चेन्नई के बाहरी इलाके में एक होटल में मृत पाई गई थी। वह महज 28 साल की थीं। अब तमिलनाडु की पुलिस ने अभिनेत्री के पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
वीजे चित्रा की मां ने एक्ट्रेस के पति हेमंत पर आरोप लगाया था कि वह उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण वीजे चित्रा ने आत्महत्या का कदम उठाया| रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमंत के खिलाफ धारा 306, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था|
दरअसल,''अभिनेत्री की आत्महत्या की पूरी कहानी उनके पति ने ही पुलिस को सुनाई थी। चित्रा की मां ने बिजनेसमैन हेमंत रवि पर यह आरोप लगाया था कि उसने उनकी बेटी को पीटकर मार डाला। हेमंत के खिलाफ धारा 306, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि हेमंत एक टीवी सीरियल में चित्रा द्वारा इंटीमेट सीन दिए जाने से नाराज थे|
9 दिसंबर को चित्रा देर रात करीब 1 बजे शूटिंग करने के बाद होटल लौटी थीं। वह होटल में अपने पति के साथ रह रही थीं। हेमंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि होटल पहुंचने के बाद चित्रा ने कहा कि वह नहाने जा रही हैं। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं, जिसके बाद उन्होंने होटल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।