मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 अक्टूबर 2026

फ़िल्म 'तूफ़ान' में अरिजीत सिंह दो लव सॉन्ग्स को देंगे अपनी आवाज़, जिनमें फ़रहान अख़्तर और मृणाल ठाकुर की प्रेम कहानी मिलेगी देखने!

नई दिल्ली: 'भाग मिल्खा भाग' की सफलता के बाद, फरहान अख्तर और निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा को फिर से एक साथ लाने वाली इंस्पिरेशनल स्पोर्ट्स ड्रामा "तूफ़ान" के प्रति प्रत्याशा अपने चरम पर है। और अब, फ़…

फ़िल्म 'तूफ़ान' में अरिजीत सिंह दो लव सॉन्ग्स को देंगे अपनी आवाज़, जिनमें फ़रहान अख़्तर और मृणाल ठाकुर की प्रेम कहानी मिलेगी देखने!
फ़िल्म 'तूफ़ान' में अरिजीत सिंह दो लव सॉन्ग्स को देंगे अपनी आवाज़, जिनमें फ़रहान अख़्तर और मृणाल ठाकुर की प्रेम कहानी मिलेगी देखने! | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  'भाग मिल्खा भाग' की सफलता के बाद, फरहान अख्तर और निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा को फिर से एक साथ लाने वाली इंस्पिरेशनल स्पोर्ट्स ड्रामा "तूफ़ान" के प्रति प्रत्याशा अपने चरम पर है। और अब, फ़िल्म के प्रति अधिक जिज्ञासु करते हुए, निर्माताओं ने फिल्म में दो लव सॉन्ग्स के लिए अरिजीत सिंह को टीम में शामिल कर लिया है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स के साथ मिलकर अमेज़न द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।




संगीत ने हमेशा राकेश ओमप्रकाश मेहरा की सभी फिल्मों में एक अभिन्न भूमिका निभाया है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि 'तूफ़ान' के एल्बम में भी 6 गाने शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि एक प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा होने के बावजूद, फिल्म में एक मजबूत प्रेम कहानी है और इसमें दो रोमांटिक गाने भी शामिल होंगे जो फिल्म के लिए अद्वितीय हैं और कहानी को बेहद खूबसूरती से जोड़ते हैं। एक गीत शंकर एहसान लॉय द्वारा कंपोज़ किया जाएगा, जबकि दूसरा गाना शमूएल शेट्टी और आकांक्षा नंदरेकर द्वारा कंपोज़ किया गया है।




इस बारे में बात करते हुए, फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा कहते हैं, “हमारे पास 'तूफ़ान’ में दो रोमांटिक नंबर हैं और जब गाने लिखे और कंपोज़ किए गए, तो इसमें कोई शक नहीं था कि अरिजीत को ही इसमें आवाज़ देनी चाहिए। मेरे लिए, प्यार और रोमांस हमेशा सर्वोपरि है और अरिजीत आज न केवल एक खूबसूरत आवाज है, बल्कि एक पीढ़ी की भी आवाज़ है।” वह आगे कहते हैं, ''जब आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो आपके साथ एक ऐसे प्रोजेक्ट में सहयोग करता है तो यह अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और हमारे दिल में एक दूसरे के लिए बहुत प्यार है।"




निर्माता रितेश सिधवानी कहते हैं, " 'तूफ़ान' में प्रेम कहानी एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति है और अरिजीत द्वारा गाए गए 2 ट्रैक कहानी में मूल रूप से फिट बैठते हैं जो कहानी को आगे ले जाते हैं। इन दो गानों के लिए अरिजीत का टीम में शामिल होना बिल्कुल सही है।"



रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इंस्पिरेशनल स्पोर्ट्स ड्रामा "तूफ़ान" का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर 21 मई 2021 में होगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।