कोलकाता में अपने घर पर मृत पाई गईं बॉलीवुड अभिनेत्री आर्या बनर्जी
कोलकाता: द डर्टी पिक्चर' और 'एलएसडीः लव सेक्स और धोखा' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदिग्ध अवस्था में मौत गई है| दक्षिण कोलकाता के जोधपुर स्थित अपने आवास पर शुक्र…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
कोलकाता में अपने घर पर मृत पाई गईं बॉलीवुड अभिनेत्री आर्या बनर्जी | फ़ोटो: TVL News
कोलकाता: द डर्टी पिक्चर' और 'एलएसडीः लव सेक्स और धोखा' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदिग्ध अवस्था में मौत गई है| दक्षिण कोलकाता के जोधपुर स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को बंगाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी(33 वर्षीय बनर्जी ) मृत पाई गईं।पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया,''अभिनेत्री आर्या बनर्जी कोलकाता में अपने घर पर मृत पाई गईं, घर अंदर से बंद था। बाॅडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दिवंगत सितार वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी आर्या ने ‘एलएसडी: लव सेक्स और धोखा’ (2010) समेत कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने विद्या बालन स्टारर 'डर्टी पिक्चर' में एक अहम रोल निभाया था| उनकी घरेलू सहायिका ने सुबह जब अपर्टमेंट की घंटी बजायी, तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर उसे संदेह पैदा हुआ और उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
घरेलू सहायिका ने कहा कि आर्या अकेली रहती थी और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखती थी। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने अभिनेत्री के कमरे से नमूने एकत्र किये हैं। पुलिस इस मामले को फिलहाल आत्महत्या का मामला मान रही है| आगे की कार्रवाई वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद करेगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।