मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से दोस्ती अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को पड़ रही महंगी, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर से दोस्ती मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को महंगी पड़ रही है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक शाखा (…

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से दोस्ती अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को पड़ रही महंगी, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से दोस्ती अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को पड़ रही महंगी, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया | फ़ोटो: TVL News

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर से दोस्ती मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को महंगी पड़ रही है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फिर से सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को तलब किया है।



दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ की रंगदारी के मामले में बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज को सोमवार सुबह 11 बजे आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष पूछताछ के लिए तलब किया है।


 कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेत्री नोरा फतेही से छह घंटे तक पूछताछ 


ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 सितंबर, 2022 को एक्‍ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई थीं | जैकलीन बुधवार को तीसरा समन जारी होने के बाद जांच में शामिल हुई थीं और उनसे रंगदारी मामले में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। उनके साथ पिंकी ईरानी भी थीं|



दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज और मीडिएटर पिंकी ईरानी से की पूछताछ


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि फर्नांडीज को सोमवार सुबह 11 बजे मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।उन्होंने कहा, "हमें कुछ दस्तावेजों की जांच करने और मामले के संबंध में उनसे और पूछताछ करने की जरूरत है।"



लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को मारने के लिए “प्लान बी” तैयार किया था 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।