मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नहीं रहे “हम रहें या ना रहें कल...याद आएंगे वो पल” गाने वाले केके, कोलकाता में कॉन्सर्ट के दौरान 'दिल का दौरा पड़ने' से निधन

कोलकाता: Krishnakumar Kunnath Died: लोकप्रिय गायक केके (Krishnakumar Kunnath) का कोलकाता में एक लाइव परफॉर्मेंस के बाद दिल का दौरा पड़ने से का मंगलवार की रात में आकस्मिक निधन हो गया| सिंगर केके ने 53…

नहीं रहे “हम रहें या ना रहें कल...याद आएंगे वो पल” गाने वाले केके, कोलकाता में कॉन्सर्ट के दौरान 'दिल का दौरा पड़ने' से निधन
नहीं रहे “हम रहें या ना रहें कल...याद आएंगे वो पल” गाने वाले केके, कोलकाता में कॉन्सर्ट के दौरान 'दिल का दौरा पड़ने' से निधन | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: Krishnakumar Kunnath Died: लोकप्रिय गायक केके (Krishnakumar Kunnath) का कोलकाता में एक लाइव परफॉर्मेंस के बाद दिल का दौरा पड़ने से का मंगलवार की रात में आकस्मिक निधन हो गया| सिंगर केके ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली|



 जानकारी के मुताबिक केके कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के लिए गए थे| कॉन्सर्ट के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर गए| उन्हें तत्काल नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया| जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|




 केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, असमिया और गुजराती समेत कई भाषाओं के गानों को आवाज दी थी| हम रहें या ना रहें कल, कल याद आएंगे वो पल.. प्यार के पल..., खुदा जाने जैसा रोमांटिक गानों के लिए जाना जाता है| उनकी 1999 में आए पहले एल्बम 'पल' को संगीत समीक्षकों ने काफी सराहा था|



केके को बॉलीवुड में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प तड़प' से बड़ा ब्रेक मिला। इस गाने के बाद उनकी गिनती बड़े गायकों में होने लगी। उनके मुख्य गानों में 'यारों', 'पल', 'कोई कहे कहता रहे', 'मैंने दिल से कहा', 'आवारापन बंजारापन', 'दस बहाने', 'अजब सी', 'खुदा जाने' और 'दिल इबादत', 'तू ही मेरी शब है' जैसे गाने शामिल हैं।




प्रसिद्ध गायक केके (कृष्णकुमार कुन्नथ जी) ने अपने गीतों में एक पीढ़ी की भावनाओं को आवाज दी। 

अभी-अभी उनके निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। भारतीय कला जगत के लिए ये अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।



केके के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समते कई लोगों ने शोक जताया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''केके के नाम से प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाया है, जिसने सभी वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है। हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।'



प्रियंका गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, प्रसिद्ध गायक केके (कृष्णकुमार कुन्नथ जी) ने अपने गीतों में एक पीढ़ी की भावनाओं को आवाज दी। अभी-अभी उनके निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। भारतीय कला जगत के लिए ये अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।




गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया,;;केके बहुत ही प्रतिभाशाली और बहुमुखी गायक थे। उनका असामयिक निधन बहुत ही दुखद और भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। अपनी प्रतिभाशाली आवाज से उन्होंने अनगिनत संगीत प्रेमियों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। शांति शांति



विशाल डडलानी गायक ने लिखा, 'यह सच नहीं हो सकता। केके तुम्हारे बिना कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा। कुछ भी तो नहीं। मेरा मन दुखी है। पवित्रता की आवाज, शालीनता की दया, सोने जैसा सच्च दिल चला गया।



सलीम मर्चेंट ने कहा, 'मेरे भाई केके, मेरे पास शब्द नहीं हैं, तुम्हारे यूं अचानक चले जाने से मैं टूट गया हूं …आपने अपने दिल से गाया भाई ..: आखिरी दिन तक





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।