मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मैं हमेशा हंसल मेहता की प्रशंसक रही हूं, मुझे लगता है कि उनकी दुनिया, उनकी कहानियाँ बेहद प्रेरणादायक होती हैं: नुसरत भरूचा ने निर्देशक के साथ काम करने पर अनुभव किया साझा

नई दिल्ली: नुसरत भरूचा ने स्क्रीन पर अपनी करिश्माई अपील के साथ हमें हर बार प्रभावित किया है। कई अविश्वसनीय निर्देशकों के साथ काम करने के बाद, नुसरत जल्द हंसल मेहता द्वारा निर्देशित छलांग में नज़र आएं…

मैं हमेशा हंसल मेहता की प्रशंसक रही हूं, मुझे लगता है कि उनकी दुनिया, उनकी कहानियाँ बेहद प्रेरणादायक होती हैं: नुसरत भरूचा ने निर्देशक के साथ काम करने पर अनुभव किया साझा
मैं हमेशा हंसल मेहता की प्रशंसक रही हूं, मुझे लगता है कि उनकी दुनिया, उनकी कहानियाँ बेहद प्रेरणादायक होती हैं: नुसरत भरूचा ने निर्देशक के साथ काम करने पर अनुभव किया साझा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  नुसरत भरूचा ने स्क्रीन पर अपनी करिश्माई अपील के साथ हमें हर बार प्रभावित किया है। कई अविश्वसनीय निर्देशकों के साथ काम करने के बाद, नुसरत जल्द हंसल मेहता द्वारा निर्देशित छलांग में नज़र आएंगी। नुसरत हमेशा अनुभवी निर्देशक हंसल के साथ काम करने की इच्छा रखती थी और छलांग के साथ उनका यह सपना सच हो गया है।




हंसल मेहता के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, नुसरत ने साझा किया,"मैं हमेशा हंसल मेहता की प्रशंसक रही हूं। मुझे लगता है कि उनकी दुनिया, उनकी कहानियाँ बेहद प्रेरणादायक और अलग व वास्तविक होती हैं। यह आप में जज्बा भर देती है और यह आपको एक्शन लेने के लिए मजबूर करती है या यह एक विचार को उकसाती है या यह आपके भीतर किसी प्रकार के एक्शन को उकसाती है कि आप आगे कैसे रहना चाहते हैं, आप क्या विकल्प बनाते हैं और आपके विचार किस तरह के होने चाहिए।"





आगे वह कहती है, "वह जिन कहानियों को बुनते हैं, वे बहुत ही उत्तेजक साबित होती हैं और मुझे हमेशा लगता है कि उनके साथ कुछ करने से यह मुझे एक कलाकार और एक व्यक्ति के रूप में बदल देगा और मैं वास्तव में उनके साथ काम करना चाहती थी। यह उन बकेट लिस्ट में से चीजें हैं, मुझे उनके साथ एक फिल्म करनी है और मुझे उनकी दुनिया और उनके सिनेमा का हिस्सा बनना है। यह बिलकुल सही था, मेरा यह लालच कि मेरे करियर में उनके साथ एक फिल्म और काम करने का एक अनुभव होना चाहिए। 




मैं वास्तव में बहुत खुश और आभारी हूं कि मुझे ऐसा करने का मौका मिला - वह भी एक मंच पर और इस तरह की फिल्म में जहां पहली बार एक हल्की-फुल्की मजेदार फिल्म बन रही है, जो ज़्यादा सीरियस और डार्क नहीं है। यह एक हल्की-फुल्की हास्य फिल्म है, लेकिन यह दिन के अंत में आपके भीतर एक्शन या विचार को उकसाता है जो अन्य सिनेमा में देखने मिलता है। अंदर ही अंदर वह अपने काम और अपनी फिल्मों के साथ बहुत कुछ कह जाते है और मैं वास्तव में उनके साथ इस फ़िल्म का हिस्सा बन कर खुश और धन्य महसूस कर रही हूं।”




नुसरत ने अपने करियर ग्राफ में हर किरदार के साथ उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई है। छलांग के साथ वह अपने हरियाणवी लहजे में और एक साधारण उत्तर भारतीय लड़की की भूमिका में नजर आएंगी। फैंस को अभी से राजकुमार राव के साथ नुशरत की ताज़ा और जीवंत केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है। "छलांग" के अलावा, नुसरत जल्द हुरडंग में सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ नजर आएंगी।.








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।