मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

सलमान खान के बिल्ली-बिल्ली के साथ हुई ईद के जश्न की शुरूआत

नई दिल्ली: सलमान खान अपकी अपकमिंग ईद रिलीज 'किसी का भाई, किसी की जान' का लेटेस्ट ट्रैक 'बिल्ली बिल्ली' सोमवार से इंटरटेन पर छाया हुया है। ये एक और टिपिकल सलमान खान स्टाइल डांस नबर है। हाल में मेकर्स…

सलमान खान के बिल्ली-बिल्ली के साथ हुई ईद के जश्न की शुरूआत
सलमान खान के बिल्ली-बिल्ली के साथ हुई ईद के जश्न की शुरूआत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सलमान खान अपकी अपकमिंग ईद रिलीज 'किसी का भाई, किसी की जान' का लेटेस्ट ट्रैक 'बिल्ली बिल्ली' सोमवार से इंटरटेन पर छाया हुया है। ये एक और टिपिकल सलमान खान स्टाइल डांस नबर है। हाल में मेकर्स ने फिल्म का ऑडियो रिलीज किया था जिसे सुखबीर ने गाया और कंपोज किया हैं। गाने के ऑडियो वर्जन को आते ही लोगों का प्यार मिला और ये म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और रेडियो नेटवर्ट्स पर ट्रेंड करने लगा। इसके बाद गाने की एक छोटी सी झलकी समलान खान ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर की थी। और अब बिल्ली बिल्ली का पूरा आडियो वीडियो रिलीज कर दिया गया है।



इस गाने ने आते ही अपना जलवा दिखाना शूरू कर दिया है। गाने में समलान खान के डांस स्टेप्स एक बार फिर उन्हें  बाकियों से अलग बनाता हैं जिसे कोई और एक्टर इस स्वैग के साथ नही कर सकता। इस गाने में पूजा हेगड़े के साथ सलमान खान की धमाकेदार केमेस्ट्री भी गाने में जान फूंकती दिख रही हैं। कह सकते है समलान एक बार फिर अपने सभी चाहनेवालों को झूमने पर मजबूर कर देंगे।

'बिली बिल्ली' अपने कैची म्यूजिक, दामदार कोरियोग्राफी और सलमान के जोरदार प्रदर्शन के साथ सलमान को डांस स्टेप्स के मास्टर के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार है। यह गाना एक चार्टबस्टर है क्योंकि सलमान खान ने एक बार फिर डांस फ्लोर पर आग लगा दी है!
यह गीत फिल्म की एक्सटेंडेड कलाकारों की टुकड़ी का भी परिचय देता है - वेंकटेश, भूमिका चावला, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर।

यह पहली बार है जब सुखबीर ने सलमान खान के लिए एक गीत गाया और कंपोज किया हैं और उन्होंने वह दिया है जिसे एक चार्टबस्टर डांस नंबर कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर जिस एक और चीज ने प्रशंसकों का खूब ध्यान खींचा है, वह सफेद शर्ट और काली जैकेट में सलमान का डैशिंग लुक है। किसी का भाई किसी की जान की रोमांटिक दुनिया से परिचय के बाद, बिल्ली बिल्ली दर्शकों को जीवन से भी बड़ी रंगीन दुनिया में ले जाती है जो पारिवारिक बंधन और भारतीय संस्कृति का जश्न मनाती है।

कुल मिलाकर बिल्ली बिल्ली में वे सभी तत्व हैं जिसकी एक सलमान खान डांस नंबर से उम्मीद की जाती है। वहीं इससे पहले रिलीज हुआ रोमांटिक नैयो लगदा गाना लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है। ऐसे में दो गानों के साथ, टीम किसी का भाई किसी की जान ने अब फिल्म के थिएट्रिकल ट्रेलर के लिए फैन्स और ऑडियंस की भूख बढ़ा दी है। जिसका अपडेट भी हम आपके लिए लेकर आएंगे।


सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहा?? सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।