मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग हुई खत्म, एक्टर ने शेयर किया ब्रैंड न्यू लुक

नई दिल्ली: सलमान खान के फैन्स के लिए गुड न्यूज है। सलमान खान की प्रोडक्शन टीम ने उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद बॉलीवुड के भाईजान ने अपने स…

सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग हुई खत्म, एक्टर ने शेयर किया ब्रैंड न्यू लुक
सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग हुई खत्म, एक्टर ने शेयर किया ब्रैंड न्यू लुक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सलमान खान के फैन्स के लिए गुड न्यूज है। सलमान खान की प्रोडक्शन टीम ने उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद बॉलीवुड के भाईजान ने अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए दी हैं और फिल्म के रैप अप की अनाउंसमेंट की। साथ ही उन्होंने फिल्म से अपना एक ब्रैंड न्यू लुक भी शेयर किया हैं।


ऐसे में जैसी ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर दर्शकों और उनके फैन्स के संदेशों की बाढ़ आ गई क्योंकि वे सभी फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुक है और जल्द से जल्द अपने फेवरेट भाईजान को बड़े पर्दे पर देखना चाहते है। वहीं जहां तक सलमान के लुक की बात करें, तो वो फोटो में बेहद क्यूट और चार्मिंग लग रहे हैं।


बता दें, अब तक इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी ज्यादातर जानकारी को सीक्रेट ही रखा है और सिर्फ कुछ ही लुक्स और एक टीजर जारी किया है ताकि फिल्म को लेकर लोगों की प्रत्याशा को बढ़ा सके। कह सकते है कि मेकर्स की ये स्ट्रेटेजी वर्क भी कर रही है।


सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।