मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शाहिद कपूर स्टारर ओटीटी डेब्यू फर्जी को कई अलग लोकेशन्स पर किया गया है शूट

नई दिल्ली: शाहिद कपूर स्टारर अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फर्जी का ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को 'द फैमिली मैन' जैसा सफल सीरीज दें चुके मेकर्स राज ए…

शाहिद कपूर स्टारर ओटीटी डेब्यू फर्जी को कई अलग लोकेशन्स पर किया गया है शूट
शाहिद कपूर स्टारर ओटीटी डेब्यू फर्जी को कई अलग लोकेशन्स पर किया गया है शूट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: शाहिद कपूर स्टारर अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फर्जी का ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को 'द फैमिली मैन' जैसा सफल सीरीज दें चुके मेकर्स राज एंड डीके ने बनाया है। 8-एपिसोड की यह सीरीज बेहद बड़ी और ग्रैंड होने वाली है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। फर्जी बड़े पैमाने पर क्राइम की दुनिया की झलक देती है और अपनी इस सीरीज की शूटिंग के लिए राज और डीके ने दुनिया भर के अलग अलग लोकेशन्स को एक्सप्लोर किया है।


फर्जी वास्तव में ओटीटी पर अपने आप में एक खास सीरीज होने जा रही है जो किसी भी दूसरी बिग स्क्रीन फिल्म से कम नही होगी। इस शो को मुंबई, गोवा, अलीबाग, नेपाल और एक इंटरनेशनल लोकेशन जॉर्डन सहित कई अलग अलग जगहों पर शूट किया गया है।


अब जैसा कि हम शहर एक दूसरे से एकदम अलग हैं, हम फर्जी में वास्तव में कुछ लुभावने और दिल खुश करने वाले सीन्स को देखने की उम्मीद कर सकते हैं। आम तौर पर बजट और समय की कमी के चलते वेब सीरीजों की शूटिंग इतने बड़े पैमाने पर नही की जाती है और न ही शूटिंग के लिए लोकेशन्स एक्सप्लोर की जाती है। लेकिन इस सब से अलग राज और डीके ने दर्शकों को ग्रैंड अनुभव देने के लिए काफी मेहनत की है जो इससे पहले उन्होंने ओटीटी स्क्रीन्स पर नही किया है।


बता दें, शाहिद कपूर के साथ इस सीरीज में प्रतिभाशाली अभिनेता विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोरा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर की प्रमुख भूमिकाएं हैं। डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित यह सीरीज 10 फरवरी 2023 से भारत और 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।