मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Pornographic Films Creation Case: अश्लील फिल्में बनाने के के लिए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अरेस्ट

मुंबई: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि अश्लील फिल्म बनाने के साथ ही वह कुछ एप्स पर प्रसारित भी करते थे। क्राइम…

Pornographic Films Creation Case: अश्लील फिल्में बनाने के के लिए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अरेस्ट
Pornographic Films Creation Case: अश्लील फिल्में बनाने के के लिए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अरेस्ट | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि अश्लील फिल्म बनाने के साथ ही वह कुछ एप्स पर प्रसारित भी करते थे। क्राइम ब्रांच मुंबई ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार करते हुए बताया कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था।



अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया था और मामले की छानबीन कर रही थी।अश्लील फिल्म की शूटिंग को लेकर मामला दर्ज किया गया था । मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड थे।



केंद्रिन नाम की एक कंपनी जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था, वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील फिल्में पब्लिश करती थी।ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें. बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के परिवार के लोग ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे। ये कंपनी सर्वर्स पर मुंबई या भारत के अन्य जगहों पर शूट किए गए अश्लील वीडियो अपलोड करती थी। वी ट्रांसफर के ज़रिए यहां से वीडियो भेजा जाता था


 


क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा ने इस बिज़नेस में 10 करोड़ रुपये लगाए थे। क्राइम ब्रांच के मुताबिक ये फरवरी में ही साफ हो गया था कि कुंद्रा केंद्रिन कंपनी से जुड़े हुए थे। लेकिन सीधा लिंक नहीं होने से क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई थी। दरअसल उमेश कामत नाम के व्यक्ति गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ी। हुईउसने ही सारा कच्चा चिट्ठा क्राइम ब्रांच के सामने खोला था। सबूत के तौर पर क्राइम ब्रांच को पता चला है कि 8-10 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ है। इसके बाद आज क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को दफ्तर बुलाया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।