बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत शेखूपुर गांव में आठ महीने की गर्भवती एक महिला और उसकी नाबालिग बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। जरीफनगर के ग्राम शेखुपुरा गांव मे मंगलवार देर रात्रि मे घरेलू विवाद के दौरान गर्भवती महिला व उसकी बहन की दो लोगों (महिला के जेठों) ने धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी|
मृतकों की पहचान शेखपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय लज्जावती पत्नी कमल सिंह और 10 वर्षीय मंजू के तौर पर हुई है| कमल सिंह के दोनों भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। मंगलवार रात को घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह और पुलिस अधीक्षक देहात सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया|
गर्भवती महिला लाजवती का पति कमल सिंह हरियाणा में काम करता था और वही रहता था। जिसके चलते लाजवती ने घर में अपनी बहन मंजू को रहने के लिए बुलाया था। लज्जावती ने करीब 20 दिन पहले अपनी छोटी बहन मंजू निवासी मोहकमपुर, संभल को अपने घर बुला लिया था।
मंगलवार को गर्भवती महिला से जेठ और उनकी पत्नियों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद मंगलवार देर रात दोनों जेठों ने मिलकर गर्भवती महिला और उसकी छोटी बहन को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। इसके बाद फरार हो गए। मृतका लज्जावती 5 बहनों में सबसे बड़ी थी।
गर्भवती महिला और उसकी नाबालिग बहन की हत्या की सूचना पर एसएसपी और एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। फॉरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि लज्जावती के जेठ आरोपी जंडेल सिंह और बहोरी सिंह फरार हैं| पीड़िता का पति कमल सिंह हरियाणा में काम करता है|
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया, "घटनास्थल का मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतका का पति हरियाणा में रहता है। उसे सूचना दे दी गई है। मायके पक्ष के लोगों को भी बुलवाया गया है। फिलहाल आरोपियों का परिवार फरार है। उनकी तलाश में थाना पुलिस और एसओजी को लगाया गया है।"