बदायूं: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जरीफनगर के भगता भक्ता गांव में पूर्व ग्राम प्रधान (अमर सिंह यादव) व वर्तमान ग्राम प्रधान (महिपाल यादव) के बीच प्रधानी चुनाव से चली आ रही रंजिश आज बुधवार को (22 फरवरी, 2023 को) रक्तरंजित में बदल गया| खेत में काम के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे के साथ ही फायरिंग हुई।
फायरिंग में वर्तमान प्रधान के पक्ष के जय प्रकाश (16) पुत्र महिपाल और 22 वर्षीय सत्येंद्र यादव पुत्र कल्याण की मौके पर ही मौत हो गई है| इसके बाद गुस्साए महिपाल के पक्ष के लोगों ने अमर सिंह के भाई रेशमपाल (30) पर हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रेशमपाल पुत्र केहरि सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वहीं इस फायरिंग में पूर्व ग्राम प्रधान पक्ष के अमर सिंह, उसका भाई 25 वर्षीय राधेश्याम, प्रधान पक्ष के महिपाल और महिपाल का भतीजा 24 वर्षीय हरिओम घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है|
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक (देहात) अजय प्रताप और सीओ द्वारा थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत भगता नंगला मे हुई फायरिंग की घटना मे तत्काल मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया ।
पुलिस के मुताबिक,''जरीफनगर के भगता नंगला मे पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान 'चुनाव' के समय से ही पार्टी बंदी चली आर ही थी, दोनो पक्षो के खेत अगल-बगल है| आज एक पक्ष अपने खेत मे पानी लगा रहा था, दूसरा पक्ष खाद्य भर रहा था। दोनो पक्षो मे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी व फाय़रिंग हुई, जिसमें 6 व्यक्ति घायल हो गये| जिनको जिला अस्पताल भेजा गया, जिसमें 3 व्यक्तियों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, शेष 3 का इलाज चल रहा है. इस घटना में अब तक 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
SSP ओपी सिंह ने बताया, "जरीफनगर के भक्ता नगला मे रेशम पाल यादव और सत्येंद्र यादव के गुट के बीच खेत में काम के दौरान हुई कहासुनी में फायरिंग में हुई| फायरिंग में 6 लोग घायल हुए। अस्पताल ले जाते-जाते 3 की मौत हो गई है| शेष 3 का इलाज चल रहा है| मामले में आगे की कार्रवाई जारी है|