मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

झटका: फिर महंगी हुई CNG, दिल्ली में 2.5 रुपए महंगा हुआ सीएनजी

नई दिल्ली: देश में महंगाई की मार लगातार जारी है। महंगाई का करंट रोजाना आम आदमी को झटका दे रहा है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से इजाफा हो रहा था, तो दूसरी तरफ अब सीएनजी की कीमतों में भी उछा…

झटका: फिर महंगी हुई CNG, दिल्ली में 2.5 रुपए महंगा हुआ सीएनजी
झटका: फिर महंगी हुई CNG, दिल्ली में 2.5 रुपए महंगा हुआ सीएनजी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  देश में महंगाई की मार लगातार जारी है। महंगाई का करंट रोजाना आम आदमी को झटका दे रहा है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से इजाफा हो रहा था, तो दूसरी तरफ अब सीएनजी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। सोमवार, 4 अप्रैल सुबह पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की कीमतें भी 2.5 रुपए तक बढ़ा दी गईं।  इसके साथ ही दिल्ली में CNG के प्राइस 64.11 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं।  दिल्ली में पिछले 12 घंटे में दो बार CNG महंगी हो गई है|



इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में  कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 64.11 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है। नई कीमत आज यानी 4 अप्रैल से लागू हो जाएंगी।



सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी सिर्फ राजधानी दिल्ली में नहीं हुई है। इसके साथ ही दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल, डीजल के बाद अब CNG के रेट में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके मुताबिक नोएडा में बीते 24 घण्टे में 2 रुपए 8 पैसे की बढ़ोतरी CNG के रेट में की गई है।



हर कोई परेशान

सीएनजी के दाम बढ़ने से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। कैब संचालकों का कहना है कि सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी ने हमारा पूरा बजटर बिगाड़ दिया है। अब हम यात्रियों के लिए कैब में एसी ऑन नहीं कर पाएंगे। वहीं लोगों का कहना है कि, कोरोना काल के बाद बड़ी मुश्किल से लोगों ने काम पर जाना शुरू किया है। लेकिन इस तरह तेल के दामों में बढ़ोतरी ने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है।



4 दिनों में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम

सीएनजी के दाम में 4 दिनों में दूसरी बार इजाफा किया गया है, इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को सीएनजी की कीमतों में 80 पैसे की वृद्धि की गई थी| बताया गया कि नेचुरल गैस के दामों में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद यह फैसला लिया गया| इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सीएनजी की कीमत 64.11 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है| पिछले महीने से अब तक सीएनजी की कीमतों में सातवीं बार बढ़ोतरी की गई है| कुल मिलाकर 1 महीने में सीएनजी की कीमतें 6.5 रुपये प्रति किलो बढ़ चुकी हैं|



लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल डीजल के भी दाम 

आज पेट्रोल-डीजल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं| ये 14 दिनों में 12वीं बार ईंधन कीमतों में इजाफा किया गया है| मुंबई में डीजल के रेट 103 रुपये के भी रेट को पार कर चुके हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।