मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CNG Price Hike: फिर महंगी हुई CNG, 14 दिनों में 11.60 रुपये प्रति किलो महंगी हुई CNG

नई दिल्ली: देश में महंगाई का करंट रोजाना आम आदमी को झटका दे रहा है। एक तरफ PNG के दामों में तेजी से इजाफा हो रहा है, तो दूसरी तरफ कंप्रेस्ड नेचुर गैस (CNG) की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। आज फिर एक बा…

CNG Price Hike: फिर महंगी हुई CNG, 14 दिनों में 11.60 रुपये प्रति किलो महंगी हुई CNG
CNG Price Hike: फिर महंगी हुई CNG, 14 दिनों में 11.60 रुपये प्रति किलो महंगी हुई CNG | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  देश में महंगाई का करंट रोजाना आम आदमी को झटका दे रहा है। एक तरफ PNG के दामों में तेजी से इजाफा हो रहा है, तो दूसरी तरफ कंप्रेस्ड नेचुर गैस (CNG) की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। आज फिर एक बार सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी गई हैं|



राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी गैस के दाम में 2.5 रुपये का इजाफा हुआ है|  इसके साथ ही दिल्ली में CNG के प्राइस 71.61 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं। पिछले हफ्ते गुरुवार को भी सीएनजी ढाई रुपये प्रति किलो बढ़ गई थी| अब तक दो हफ्तों में सीएनजी पर 11.60 रुपये बढ़ चुके हैं|



इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमत 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 71.61 रुपये प्रति किलोग्राम की। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद में CNG की कीमत 74.17 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है,जबकि गुरुग्राम में इसकी कीमत 79.94 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है।



इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने इस महीने चौथी बार सीएनजी की कीमत बढ़ाई है। इससे पहले एक अप्रैल, छह और सात अप्रैल को सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 74.17 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है जबकि गुरुग्राम के लोगों को एक किलो सीएनजी के लिए 79.94 रुपये चुकाने होंगे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।