मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गौतम अडानी 'बने' दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

नई दिल्ली: अमेज़ॉन के बॉस जेफ़ बेज़ोस और एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अर्नोल्ट को पीछे छोड़कर भारतीय उद्योगपति गौतम अदानी अब दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं| अरबपति टाइकून गौतम अडानी फोर्ब्स की…

गौतम अडानी 'बने' दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति
गौतम अडानी 'बने' दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: अमेज़ॉन के बॉस जेफ़ बेज़ोस और एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अर्नोल्ट को पीछे छोड़कर भारतीय उद्योगपति गौतम अदानी अब दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं| अरबपति टाइकून गौतम अडानी फोर्ब्स की सूची में बर्नार्ड अरनॉल्ट की जगह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए वहीं, बर्नार्ड अर्नोल्ट 153.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर बने हुए हैं।



फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक,अदाणी समूह की कुल संपत्ति अब $155.5 बिलियन (₹12.37 लाख करोड़) है। अब लिस्ट में अडानी से आगे सिर्फ एलन मस्क (Elon Musk) हैं, जिनके पास 273.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।



फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति 5.2 बिलियन डॉलर बढ़ी, जो 3.49 फीसदी की बढ़ोतरी है। टेस्ला के संस्थापक एलोन मस्क अमीरों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।



शीर्ष 10 की सूची में, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 92.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे भारतीय हैं। शीर्ष दस सूची में अन्य अरबपतियों में बिल गेट्स, लैरी एलिसन, वॉरेन बफेट, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन शामिल हैं।



अडानी ने 30 अगस्त को लुइस विटॉन के बॉस अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। यह पहला मौका था जब किसी एशियाई को शीर्ष तीन अरबपतियों में स्थान दिया गया था।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।