नई दिल्ली: 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 102 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। महीने के पहले दिन यानी 01 मई, 2022 को 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 102 रुपए महंगी हो गई है। आज से इसकी कीमत 2,355.50 रुपये होगी।
19 किलो के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,253 रुपये से बढ़ाकर 2,355.50 रुपये कर दी गई है और 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 655 रुपये है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस 102 रुपये महंगा होकर अब 2,355.50 रुपये प्रति सलेंडर का हो गया है| वहीं, मुंबई में वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत 2205 प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 2,307 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है जबकि कोलकाता में एक उपभोक्ता को 19 किलो के सिलेंडर के लिए 2,351 रुपये के बजाय 2,455 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, ग्राहकों को आज से चेन्नई में 2,406 रुपये के बजाय 2,508 रुपये प्रति सिलेंडर खर्च करने होंगे।