नई दिल्ली:एक दिन राहत के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल के दाम 80 से 845 पैसे तक बढ़े हैं| अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 97.81 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चार दिनों में तीसरी वृद्धि हैं| ताजा बढ़ोतरी के बाद डीजल-पेट्रोल चार दिन में 2 रुपए 40 पैसे महंगे हो चुके हैं।
दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत आज क्रमश: 97.81 रुपये प्रति लीटर और 89.07 रुपये प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 112.51 रुपये और 96.70 रुपये (क्रमशः 84 पैसे और 85 पैसे की वृद्धि) है।
पूरे देश में मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ाए गए थे। मंगलवार को डीजल-पेट्रोल के दामों में 80-85 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़े थे| गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे, लेकिन CNG और PNG की कीमतों में इजाफा किया गया था। दिल्ली में CNG के दाम 50 पैसे प्रति किलो और PNG के दाम 1 रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए थे।
तेल कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा किया था। दामों में बढ़ोतरी के बाद बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 1 हजार रुपए के ऊपर पहुंच गया था।