मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

PVR - INOX Merger: पीवीआर और आईनॉक्स ने की विलय की घोषणा

नई दिल्ली: पीवीआर और आईनॉक्स ने अपने विलय की घोषणा की। देश में मल्टीप्लेक्स उद्योग की दो दिग्गज कंपनियों 'पीवीआर सिनेमाज' और 'आईनॉक्स लेजर' ने रविवार को विलय की घोषणा कर दी। मल्टीप्लेक्स कंपनियों पीव…

PVR - INOX Merger: पीवीआर और आईनॉक्स ने की विलय की घोषणा
PVR - INOX Merger: पीवीआर और आईनॉक्स ने की विलय की घोषणा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  पीवीआर और आईनॉक्स ने अपने विलय की घोषणा की। देश में मल्टीप्लेक्स उद्योग की दो दिग्गज कंपनियों 'पीवीआर सिनेमाज' और 'आईनॉक्स लेजर' ने रविवार को विलय की घोषणा कर दी। मल्टीप्लेक्स कंपनियों पीवीआर और आईनॉक्स ने रविवार को अपने-अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठकों के बाद विलय की घोषणा की|



दोनों कंपनियों ने शेयर बाजारों को भेजी गई जानकारी में कहा कि दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल ने रविवार को हुई बैठकों में पीवीआर के साथ आईनॉक्स के सभी शेयरों के विलय के लिए अनुमति दे दी है।  हालांकि इन दोनों कंपनियों के विलय को अभी तक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से मंजूरी नहीं मिली है|



इस विलय समझौते के बाद संयुक्त कंपनी का नाम 'पीवीआर आईनॉक्स' लिमिटेड होगा, लेकिन दोनों कंपनियां अपने मौजूदा मल्टीप्लेक्स का संचालन पुराने नाम से ही करेंगी। विलय के बाद जो नए मल्टीप्लेक्स खुलेंगे उनका नाम 'पीवीआर आईनॉक्स' ब्रांड के साथ रखा जाएगा। इसके साथ ही समझौते के प्रभाव में आ जाने के साथ नई संयुक्त कंपनी में निदेशक मंडल के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी जाएगी।



समझौते के मुताबिक, आईनॉक्स के पीवीआर के साथ विलय के लिए शेयर अदला-बदली अनुपात 3:10 का होगा। इसका मतलब आइनॉक्स के 10 शेयरों पर पीवीआर के तीन शेयर होंगे। हालांकि, इस समझौते पर पीवीआर और आइनॉक्स के शेयरधारकों, शेयर बाजार, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) और अन्य नियामकों की मंजूरियां ली जानी है।



समझौते के मुताबिक, संयुक्त कंपनी में पीवीआर के प्रवर्तकों की 10.62 फीसदी, जबकि आईनॉक्स के प्रवर्तकों की 16.66 फीसदी हिस्सेदारी होगी। विलय के प्रभावी हो जाने के साथ संयुक्त कंपनी में निदेशक मंडल के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 10 की जाएगी। इसके अलावा दोनों कंपनियों के प्रवर्तक परिवार के दो-दो सदस्यों को निदेशक मंडल में जगह दी जाएगी।



विलय के बाद बनने वाली कंपनी में पीवीआर के अजय बिजली को प्रबंध निदेशक और संजीव कुमार को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया जाएगा। पीवीआर के पास मौजूदा वक्त में देश के 73 शहरों में 181 संपत्तियां हैं, जिसमे वह 871 स्क्रीन का संचालन करती है। वहीं, आईनॉक्स के पास 72 शहरों में अपनी 160 संपत्तियों में 675 स्क्रीन हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।