मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर को 25 आधार अंकों (0.25 फीसदी) से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया।आरबीआई ने लगातार यह छठी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है| इससे पहले, आरबीआई ने पिछले साल मई 2022 में रेपो दर में 40 बीपीएस और जून, अगस्त, सितंबर में 50 बीपीएस और 2022 दिसंबर में 35 बीपीएस की बढ़ोतरी की थी|
आरबीआई ने आज, 08 फरवरी 2023 को 25 बीपीएस का इजाफा कर दिया है| इससे रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है| रेपो रेट बढ़ने के साथ अब पर्सनल लोन, कार लोन और होम लोन वगैरह महंगे हो जाएंगे|
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा,''रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी हुई| 0.25% बढ़ाकर 6.50 % हुआ| दास ने कहा,'2023-24 की चौथी तिमाही में मुद्रास्फीति औसतन 5.6% रहने की उम्मीद है| वित्त वर्ष 2023-2024 में रियल GDP ग्रोथ 6.4% की संभावना है|