मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

This Diwali Jio 5G: अक्टूबर में देश के चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करेगी रिलायंस जियो

मुंबई: रिलायंस ने आज अपने वार्षिक एजीएम (45वीं वार्षिक आम बैठक में) कार्यक्रम में कई घोषणाएं कीं| रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि रिलायंस जियो 24 अक्टूबर…

This Diwali Jio 5G: अक्टूबर में देश के चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करेगी रिलायंस जियो
This Diwali Jio 5G: अक्टूबर में देश के चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करेगी रिलायंस जियो | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: रिलायंस ने आज अपने वार्षिक एजीएम (45वीं वार्षिक आम बैठक में) कार्यक्रम में कई घोषणाएं कीं|  रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि रिलायंस जियो 24 अक्टूबर को दिवाली के दिन देश के चुनिंदा शहरों में स्टैंडअलोन 5जी सेवाएं शुरू करेगी। 



AGM रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कार्यक्रम में उद्योगपति मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि इस दिवाली तक देश 5जी सेवा शुरू हो जाएगी और दिसंबर 2023 तक समूचे भारत में ये सेवा उपलब्ध होगी| दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के मेट्रो शहरों में दिवाली 2022 तक Jio 5G सेवाओं को लॉन्च करने की घोषणा की।



 इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी  ने कंपनी की 45वीं वार्षिक आम बैठक में 3.5 लाख करोड़ रुपये की निवेश योजनाओं की घोषणा की।



RIL (Reliance Industries Limited) के CMD मुकेश अंबानी ने कहा कि,''जीयो 5G सेवाएं सभी को हर जगह और हर चीज को उच्चतम गुणवत्ता के साथ जोड़ेगी। हम चीन और अमेरिका से भी आगे भारत को डेटा संचालित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं|



अंबानी ने कहा कि,'रिलायंस जीयो ने दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट प्लान तैयार किया है। दिवाली 2022 तक हम दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के मेट्रो शहरों सहित कई प्रमुख शहरों में जीयो 5G लॉन्च करेंगे। दिसंबर 2023 तक, हम भारत के हर शहर, तालुका और तहसील में इसे वितरित करेंगे|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।