मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

चंदौली पुलिस ने दोनों बेटियों को पीटा फिर 'एक' को पंखे से लटकाकर मार दिया: चंद्रशेखर आजाद ने की एसएचओ और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

लखनऊ/चंदौली: चंदौली की घटना पर आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा, योगी पुलिस की क्रूरता का शिकार बनी बहन नेहा यादव के घर पहुंचे भीम आर्मी चंदौली के साथियों ने पिता से फोन पर…

चंदौली पुलिस ने दोनों बेटियों को पीटा फिर 'एक' को पंखे से लटकाकर मार दिया: चंद्रशेखर आजाद ने की एसएचओ और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
चंदौली पुलिस ने दोनों बेटियों को पीटा फिर 'एक' को पंखे से लटकाकर मार दिया: चंद्रशेखर आजाद ने की एसएचओ और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ/चंदौली: चंदौली की घटना पर आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा, योगी पुलिस की क्रूरता का शिकार बनी बहन नेहा यादव के घर पहुंचे भीम आर्मी चंदौली के साथियों ने पिता से फोन पर बात कराई। मन व्यथित है। पुलिस ने दोनों बेटियों को पीटा फिर एक को पंखे से लटकाकर मार दिया। अपने परिवार के साथ हुई इस अमानवीयता और बहन को इंसाफ दिलाने जल्द चंदौली पहुंचुंगा।



चंद्रशेखर आजाद ने कहा,''योगी राज में सजातीय माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। जाति देखकर वंचितों पर कार्रवाई हो रही है। जिला चंदौली में निशा यादव की पीटकर हत्या करने के आरोपी SHO व उनके साथी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाये। वर्ना आज़ाद समाज पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।




बता दें कि, चंदौली पुलिस पर दबिश के दौरान एक युवती की पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है| चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को पुलिस ने इस क़दर पीटा कि उसकी मौत हो गई| जानकारी के अनुसार रविवार शाम पुलिस की एक टीम बालू के अवैध कारोबारी को पकड़ने के लिए गांव पहुंची थी| आरोपी घर पर नहीं था| इस दौरान आरोपी की 19 साल की बेटी घर में थी जिसकी पुलिस के द्वारा पिटाई की गयी|  खबर के अनुसार एक अन्य लड़की भी इस पिटाई में घायल हो गयी जिसका इलाज चल रहा है|



 पुलिस ने  कन्हैया यादव के घर छापा मारा, हालांकि कारोबारी कन्हैया यादव घर पर नहीं मिला| आरोप है कि पुलिस टीम ने कन्हैया यादव के परिवार को बुरी तरह पीटा। इस दौरान कन्हैया यादव की बेटी निशा को भी पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि एक सिपाही ने उसके साथ रेप भी किया। जोर जबरदस्ती और मारपीट से उसकी मौत हो गई। जून में उसकी शादी होनी थी।



मृतका के भाई ने सिपाही पर उसकी बहन के साथ रेप का आरोप भी लगाया है। भाई का कहना है कि विरोध कर रही थी तो इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। जून में उसकी शादी होनी थी। दूसरी बहन के साथ मारपीट की गई है। फिलहाल, सैयदराजा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।



मेरी बहन को कमरे में ले जाकर पुलिसवालों ने की थी पिटाई

निशा की छोटी बहन ने बताया,'''हम दोनों अकेले थे जब पुलिस हमारे घर में घुसी और हमें पीटने लगी। 2 महिला पुलिस कर्मी और 8-10 पुरुष कर्मी मेरी बहन को कमरे में ले गए और उसकी पिटाई की, वे 1/2 घंटे के बाद चले गए। मैंने कमरे में प्रवेश किया और अपनी बहन को पंखे से लटका देखा|



एसएचओ ने कन्हैया यादव की बेटी निशा को पीटा था ,जिससे मौत हो गई:DM

डीएम चंदौली संजीव सिंह ने बताया था,''गैंगस्टर कन्हैया यादव की बेटी निशा अपने घर में मृत पाई गई। मृतक निशा को सैय्यदराजा थाना के एसएचओ ने कथित तौर पर पीटा था जिसके बाद उसकी मौत हो गई, एसएचओ को निलंबित कर दिया गया और मृतक के परिवार से शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।