Sonali Phogat DeathCase: सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को आश्वासन दिया कि अगर सोनाली फोगट का परिवार उनकी मौत के मामले में गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है, तो मामला सीबीआई को सौंप दिया जाएगा"| इससे पहले, भाजपा नेता सोनाली फोगाट के परिवार ने केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग को लेकर सीएम खट्टर से मुलाकात की थी।
सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले पर CM खट्टर ने कहा,''ये गोवा का विषय है। हमने वहां लिखित में भेज दिया है कि इसकी CBI जांच होनी चाहिए। उनका (गोवा पुलिस) कहना है कि पहले हम जांच पूरी कर लें। जांच करने के बाद अगर परिवार को तसल्ली नहीं होगी तो निश्चित रूप से जांच CBI को देंगे|
भाजपा नेता सोनाली को 23 अगस्त को उत्तरी गोवा के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर “blunt force injury” (चोट) मिलने के बाद गोवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने यह भी कहा था कि सोनाली को "उसके दो सहयोगियों द्वारा जबरन नशीला पदार्थ दिया गया था" - जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोनाली फोगाट के भाई-बहन आरोप लगाते रहे हैं कि उसकी "हत्या" की गई, और यह कि "कार्डियक अरेस्ट" के कारण उसकी मृत्यु नहीं हुई - जो कि प्रारंभिक पुलिस और चिकित्सा रिपोर्टों ने बताया था।
गौरतलब है कि, गोवा पुलिस ने बताया था, 23 अगस्त, 2022 को बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (42) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। हरियाणा के हिसार की रहने वाली सोनाली फोगाट को संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें मंगलवार की सुबह नार्थ गोवा जिले के अंजुना में सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया| अस्पताल में उन्हें मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया गया| इसके बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था|
सोनाली फोगाट हत्या की सीबीआई जांच की मांग की
प्रोफेशनल तरीके से जांच की जा रही है: गोवा के मुख्यमंत्री
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें:सोनाली डेथ केस में दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
हत्या के लिए सोनाली को गोवा लाया गया था: रिंकू